फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap Birthday: पांच हजार रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे अनुराग कश्यप, संघर्ष के दिनों में सड़क किनारे भी सोए

Thu, 10 Sep 2020 04:35 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 10 Sep 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
-Anurag Kashyap Birthday Special:  anurag kahsyap birthday special here know about him
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10

बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। अपनी फिल्मों के जरिए अनुराग समाज की कड़वी सच्चाई को पर्दे पर दिखाते हैं। भले ही उनकी फिल्में बड़े बजट की नहीं होतीं लेकिन उनका अपना एक अलग दर्शक वर्ग है। 10 सितंबर 1972 को अनुराग कश्यप का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

-Anurag Kashyap Birthday Special:  anurag kahsyap birthday special here know about him
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10

अनुराग कश्यप के पिता बिजली विभाग में चीफ इंजीनियर थे। पिता की नौकरी के चलते अनुराग का बचपन कई शहरों में बीता। उनकी शुरुआती पढ़ाई देहरादून के ग्रीन स्कूल और ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए अनुराग ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज में एडमिशन लिया।

-Anurag Kashyap Birthday Special:  anurag kahsyap birthday special here know about him
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10

दिल्ली में पढ़ाई के दौरान वो थिएटर ग्रुप 'जन नाट्य मंच' से जुड़े और स्ट्रीट प्ले करने लगे। अनुराग ने 1993 में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म की। इसी साल वो मुंबई पहुंचे। उस वक्त उनकी जेब में पांच हजार रुपये थे। शुरुआत में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। धीरे धीरे पैसे खत्म होने लगे तो उन्हें सड़कों पर भी सोना पड़ा।  किसी तरह उन्हें पृथ्वी थिएटर में काम मिल गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
-Anurag Kashyap Birthday Special:  anurag kahsyap birthday special here know about him
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10

1998 में मनोज बाजपेयी ने राम गोपाल वर्मा को बतौर लेखक के लिए अनुराग कश्यप का नाम सुझाया था। राम गोपाल वर्मा ने अनुराग का कुछ काम देख रखा था और उन्हें वो पसंद आया था। इस तरह फिल्म 'सत्या' के लिए सौरभ शुक्ला के साथ अनुराग कश्यप को कहानी लिखने का मौका मिला।

विज्ञापन
-Anurag Kashyap Birthday Special:  anurag kahsyap birthday special here know about him
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10

साल 2003 में अनुराग कश्यप ने अपनी पहली फिल्म 'पांच' बनाई। हालांकि ये कभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। कुछ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में उनकी फिल्म जरूर दिखाई गई। साल 2007 में अनुराग की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' आई। फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने 'देव डी', 'गुलाल', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बॉम्बे टॉकीज', 'अगली', 'रमन राघव 2.0' और 'मनमर्जिया' सहित अन्य फिल्में बनाईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed