{"_id":"5fab9f308ebc3e9be04ebd31","slug":"kangana-ranaut-brother-akshat-ranaut-get-married-in-udaipur-sheesh-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झील किनारे इस आलीशान होटल में होगी कंगना रणौत के भाई की शादी, यहीं हुआ था मुकेश अंबानी की बेटी का प्री वेडिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
झील किनारे इस आलीशान होटल में होगी कंगना रणौत के भाई की शादी, यहीं हुआ था मुकेश अंबानी की बेटी का प्री वेडिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 11 Nov 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत के भाई की शादी
- फोटो : द लीला पैलेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत के घर जल्द ही शहनाई गूंजने वाली है। उनके भाई अक्षत रणौत 12 नवंबर को सात फेरे लेंगे। अभी तक कंगना अपने गृह नगर मनाली में थीं जहां शादी से पहले की तमाम रस्में की गईं। अब वे परिवार के सदस्यों के साथ राजस्थान के उदयपुर पहुंच गई हैं। जहां दुल्हा-दुल्हन सात फेरे लेंगे।
2 of 5
शीश महल होटल
- फोटो : द लीला पैलेस
कंगना रणौत बहन रंगोली चंदेल और भाई की होने वाली दुल्हन ऋतु के साथ मंगलवार को उदयपुर के मशहूर द लीला पैलेस के शीश महल होटल पहुंचीं। शादी से पहले इस होटल को खास तौर पर सजाया गया है। झील किनारे बसा यह होटल कितना आलीशान है इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि 2018 में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी भी यही हुई थी।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : instagram/kanganaranaut
11 नवंबर को अक्षत की हल्दी और संगीत सेरमनी होगी। 12 नवंबर की सुबह अक्षत और ऋतु शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी दिन शाम को रिसेप्शन का आयोजन होगा। शादी की तमाम रस्मों को देखते हुए रणौत परिवार ने इस होटल को 11 से 14 नवंबर तक बुक कर लिया है।
कंगना रणौत के भाई की शादी में कई जानी मानी हस्तियों के पहुंचने का अनुमान है। ना केवल फिल्म इंडस्ट्री से बल्कि राजनीति से जुड़े हुए कई चेहरों के भी पहुंचने की उम्मीद है। कंगना रणौत भाई की शादी की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। शीश महल को राजस्थानी रंग दिया गया है। इसके लिए दक्षिण भारत, कोलकाता और विदेशों से भी फूल मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अपनी मां आशा रणौत के साथ कंगना रणौत
- फोटो : फाइल
हिमाचल की रहने वालीं कंगना रणौत का उदयपुर से खास रिश्ता है। यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर जगत गांव में मां अंबिका का एक प्राचीन मंदिर स्थित है। रणौत परिवार मां अंबिका को कुलदेवी मानता है। अक्टूबर 2019 में कंगना यहां आई थीं और यहां से ज्योत लेकर अपने पैतृक गांव धबोई में कुलदेवी का मंदिर बनाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।