कृषि बिल को लेकर हरियाणा और पंजाब के किसानों में खासा रोष है। सोशल मीडिया पर किसानों और बिल के समर्थन और विरोध में काफी चर्चाएं हैं। सोमवार को इस चर्चा में अभिनेत्री कंगना रणौत भी आ गईं। कंगना रणौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रीट्वीट किया। कंगना ने प्रधानमंत्री के MSP बरकरार रखने के वादे को रीट्वीट किया लेकिन साथ ही उन्होंने जो लिखा उसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ विरोध दिखने लगा।
कृषि बिल के समर्थन में कंगना रणौत ने किसानों को 'आतंकी' कहा? जानिए क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने लिखा, "प्रधानमंत्री जी कोई सो रहा हो उसे जगाया जा सकता है, जिसे गलतफहमी हो उसे समझाया जा सकता है मगर जो सोने की एक्टिंग करे, नासमझने की एक्टिंग करे उसे आपके समझाने से क्या फर्क पड़ेगा? ये वही आतंकी हैं CAA से एक भी इंसान की सिटिजनशिप नहीं गई मगर इन्होंने खून की नदियां बहा दी।"
प्रधानमंत्री जी कोई सो रहा हो उसे जगाया जा सकता है, जिसे ग़लतफ़हमी हो उसे समझाया जा सकता है मगर जो सोने की ऐक्टिंग करे, नासमझने की ऐक्टिंग करे उसे आपके समझाने से क्या फ़र्क़ पड़ेगा? ये वही आतंकी हैं CAA से एक भी इंसान की सिटिज़ेन्शिप नहीं गयी मगर इन्होंने ख़ून की नदियाँ बहा दी. https://t.co/ni4G6pMmc3
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 20, 2020
कंगना के इस ट्वीट के बाद #Arrest_Castiest_Kangna समेत अलग-अलग हैशटैग ट्रेंड करने लगे और उसमें कंगना रणौत को गिरफ़्तार करने की मांग उठने लगी। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि कंगना ने किसानों को 'आतंकी' कहा है।
सोशल मीडिया पर सोमवार को लगातार उनके विरोध के बाद एक न्यूज वेबसाइट की प्रकाशित खबर को रीट्वीट करते हुए कंगना ने सफाई जारी की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "CAA को लेकर जो गलत सूचनाएं और अफवाह फैला रहे थे जिसके कारण दंगे हुए वही लोग अब किसान बिल को लेकर गलत सूचनाएं फैला रहे हैं और राष्ट्र में आतंक पैदा कर रहे हैं, वे आतंकवादी हैं। आप अच्छी तरह से जानते हैं कि मैंने क्या कहा लेकिन कुछ लोगों को गलत सूचना फैलाना पसंद है।"
कंगना ने सोमवार को इसके बाद फिर एक ट्वीट किया और सफाई जारी करते हुए कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने किसानों को 'आतंकी' कहा है तो वो ट्विटर छोड़ देंगी। कंगना ने पहले ट्वीट के बाद अपनी सफाई में दो ट्वीट जारी किए। हालांकि, उन्होंने पहले ट्वीट को डिलीट नहीं किया। कंगना अपने ट्वीट पर अडिग हैं और उनका कहना है कि उन्होंने कृषि विधेयक को लेकर अफवाह फैलाने वालों को 'आतंकी' कहा है न कि किसानों को।