फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'इमरजेंसी' की शूटिंग लोकेशन तलाशने निकलीं कंगना का फिसला पैर, कहा- जब आप ज्यादा एक्साइटेड...

Sat, 05 Nov 2022 02:35 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 05 Nov 2022 02:35 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut foot slips while looking for the location for shooting of emergency
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री फिलहाल फिल्म की शूटिंग लोकेशन तलाशने में बिजी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म की आउटिंग के दौरान लिए गए फोटोज साझा किए, जिसमें वह पहाड़ों और नदी के बीच घूमती देखी जा सकती हैं। कंगना के ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

kangana ranaut foot slips while looking for the location for shooting of emergency
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटोज साझा करते हुए लिखा- 'टेक- रेकी इमरजेंसी नवंबर/2022'। तस्वीरों में कंगना ऑलिव ग्रीन रंग की जैकेट और लाइट ग्रीन टाइट्स में नदी के पास एक चट्टान से दूसरी चट्टान पर जाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में कंगना एक चट्टान पर बैठ कर नजारों का लुत्फ उठाती दिखाई पड़ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री रेड कलर के ट्रैक सूट और ब्लैक कैप में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Filmy Wrap: सरगुन मेहता ने खोले इंडस्ट्री के राज और ‘पठान’ का आएगा दूसरा भाग! पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

kangana ranaut foot slips while looking for the location for shooting of emergency
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य तस्वीर में कंगना चट्टान का सहारा लेकर लड़खड़ाते हुए नदी पार करते दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने इसे शेयर करते हुए ये भी लिखा कि, "जब आप काफी एक्साइटेड हो जाते हैं तो यही होता है'। एक दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपनी टीम के सदस्यों को ‘सेट सोल्जर’ करार दिया है।

यह भी पढ़ें: Avengers: पुलिस ने सुपरहीरो बनकर ड्रग डीलर्स को पकड़ा, स्पाइडर मैन और कैप्टन अमेरिका की ड्रेस में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut foot slips while looking for the location for shooting of emergency
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना की इन फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर इन फोटोज के लोकेशन के बारे में अंदाजा लगाते भी दिख रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि ये तस्वीरें असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास की हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'कार्बी आंगलोंग में आपका स्वागत है मैम। हमारी जगह पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद मैम'।

यह भी पढ़ें: Photos Of The Day: सनी लियोनी की दिलकश अदाएं और शरारा में हिना ने लूटा दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

विज्ञापन
kangana ranaut foot slips while looking for the location for shooting of emergency
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

इमरजेंसी फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसकी कहानी भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, विशाक नायर, सतीश कौशिक और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बता दें कि ‘इमरजेंसी’ कंगना की पहली सोलो डायेक्शन में बनने वाली फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed