बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत पिछले काफी समय से फिल्मों से ज्यादा अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके चलते आए दिन कभी किसी राजनेता से तो कभी किसी फिल्मी सितारे से कंगना की जुबानी जंग हो जाती है। हाल ही में स्वरा भास्कर ने कंगना रणौत के अभिनेत्रियों के आइटम नंबर करने वाले कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं कंगना रणौत ने ट्वीट कर इस पर अपनी बात भी रखी थी। अब स्वरा भास्कर को फिर से जवाब देते हुए कंगना ने एक और ट्वीट किया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
आइटम सॉन्ग वाले ट्वीट पर कंगना रणौत ने स्वरा भास्कर पर फिर निकाली भड़ास, कहा- तुम बी ग्रेड्स को....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कंगना ने कांग्रेस नेता सुखदेव पांसे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि, 'ये जो कोई भी मूर्ख है, नहीं जानता है कि मैं दीपिका, कटरीना या आलिया भट्ट नहीं हूं। मैं अकेली हूं जिसने आइटम नंबर करने से मना कर दिया था'। उनके इस बयान पर स्वरा भास्कर ने फिल्म 'रज्जो' के आइटम नंबर पर कंगना के डांस को लेकर ट्वीट किया था।
स्वरा ने कहा था कि ‘फिल्म रज्जो के ‘आइटम नंबर’ में तुम्हारा डांस पसंद आया... तुम एक बहुत अच्छी परफॉर्मर हो और कमाल की डांसर हो कंगना.. आगे भी यह देखना चाहती हूं।‘ इस पर कंगना ने ट्वीट करते हुए सफाई भी दी थी। अब कंगना ने एक और ट्वीट किया है जिस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कंगना ने ट्वीट किया कि, 'ये बी ग्रेड वाले कभी नहीं समझेंगे लेकिन मैंने तो संजय लीला भंसाली और फराह खान की फिल्म में भी आइटम नंबर करने से मना कर दिया था। इसके चलते ही कुछ ए लिस्टर्स रातों-रातों स्टार बन गए। मैं आज जो भी हूं उसके लिए मैंने बहुत त्याग किया है। तुम जैसे बी ग्रेड लोगों को पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि इन निर्देशकों ने अगर तुम्हें ऐसे ऑफर दिए होते तो तुम उनके पीछे पीछे चली जाती'। अब यूजर्स कंगना के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
These B grades won’t understand but I said no to item songs of Sanjay Bhansali and Farah Khan also, which made few A listers over night sensations, I sacrificed a lot to be who I am today, back off B grade hyenas if these directors offer you even a passing you will go crawling. https://t.co/NYc54vhXMs
बता दें कि कंगना रणौत को लेकर सुखदेव पांसे ने कहा था कि “एक ‘नाचने गाने वाली’ महिला हमारे किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए और इसका विरोध करने के लिए अगर कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े होते हैं तो पुलिस उन पर लाठीचार्ज करती है"। लोकतंत्र में विरोध करना सबका हक होता है, लेकिन केवल एक महिला के चक्कर में पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर बहुत ज्यादा लाठीचार्ज किया है और उन पर झूठे केस लगाए हैं इसलिए हम इसका विरोध करते हैं''। उनके इस बयान के बाद से ही कंगना रणौत ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और विवाद बढ़ गया था।