बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कंगना रणौत अक्सर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। वह सामाजिक-राजनीति मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। मंगलवार का दिन उनके लिए बेहद खास रहा। उनके घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद की है।
कंगना रणौत के घर गूंजी शहनाई, अभिनेत्री ने भाई की शादी पर यूं जताई खुशी
कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट एक खास तस्वीर साझा करते के बताया है कि मंगलवार को उनके बुआ के लड़के की शादी की तैयारियां चल रही हैं। कंगना रणौत ने ट्विटर पर अपने भांजे के साथ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीर में कंगना का भांजा उनकी गोद में बैठा नजर आ आया। इसके अलावा उन्होंने अपनी कुछ और तस्वीरें भी साझा की हैं।
इन सभी तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना रणौन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'शादी पे शादी पे शादी..... आज मेरी पम्मी बुआजी के बेटे विशु की शादी है, तो मासी और भांजा सुबह से रेडी हैं।' सोशल मीडिया पर कंगना रणौत की तस्वीरें और ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर को खूब पसंद भी कर रहे हैं।
शादी पे शादी पे शादी..... आज मेरी पम्मी बुआजी के बेटे विशु की शादी है, तो मासी और भांजा सुबह से रेडी हैं 💗 pic.twitter.com/n2BEO0JPXM
आपको बता दें कि इन दिनों कंगना रणौत मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके खिलाफ कई शिकायते दर्ज हो चुकी हैं। वहीं मंगलवार को मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी कंगना रणौत के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया है। खबर है कि जावेद अख्तर ने कंगना के एक बयान पर आपत्ति जताई है। कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया और ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था।
खबर है कि काफी समय से चल रही बयानबाजी से परेशान होकर जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना लिया और अब उन्होंने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अब यह मामला कोर्ट में पहुंच चुका है। जिसकी सुनवाई तीन दिसंबर को होगी। जावेद अख्तर लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इस मामले की सुनवाई को अंधेरी कोर्ट ने टालकर तीन दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।
पढ़ें: खूबसूरती में सुहाना से कम नहीं गौरी खान की भतीजी, देखें आलिया छिब्बा की खूबसूरत तस्वीरें