फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई फिल्म: कंगना ने शुरू की इंदिरा बनने की तैयारी, आपातकाल पर बनने जा रही फिल्म से खुलेंगे कई राज

Wed, 23 Jun 2021 05:14 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 23 Jun 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut is ready to play Indira Gandhi role in her next film share photos on Instagram
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत एक से बढ़कर एक फिल्में करती हैं। उन्होंने ज्यादातर महिला प्रधान फिल्मों में काम किया है जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। तमिलनाडु की पूर्व  दिवंगत सीएम जयललिता पर बनी फिल्म 'थलाइवी' में कंगना मुख्य किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर बहुत पहले ही सामने आ चुका है और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं ये फिल्म अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज रोक दी गई। कंगना को जयललिता के रूप मे देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। वहीं अब अपने लेटेस्ट पोस्ट से कंगना ने बताया है कि वो फैंस को एक और तोहफा देने जा रहीं हैं।



इंदिरा बनने की तैयारी में जुटीं कंगना

दरअसल जयललिता बनने के बाद कंगना देश की पहली महिला प्रधानंत्री इंदिरा गांधी बनने की तैयारी में जुट गई हैं। हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनका मेकअप हो रहा है। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि एक मेकअप आर्टिस्ट कंगना के चेहरे पर नीले रंग का पेंट लगा रहा है। इसे देखकर दर्शकों के मन में कौतुहल जाग रहा है कि कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में कैसी लगने वाली हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

Kangana Ranaut is ready to play Indira Gandhi role in her next film share photos on Instagram
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'हर किरदार एक नई यात्रा की खूबसूरत शुरुआत है, आज हमने #इमरजेंसी #इंदिरा की शुरुआत की है। मेकअप आर्टिस्ट काम में लग गए हैं जिससे मेरे चेहरे, शरीर और लुक को सही से तैयार किया जा सके। बहुत से लोग मिलकर इसकी तैयारी में जुट गए हैं। ये एक बहुत ही खास फिल्म होने वाली है। अब कंगना के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैंस ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया तो वहीं कुछ ने फायर इमोजी से कंगना के पोस्ट पर प्यार जताया है।

Kangana Ranaut is ready to play Indira Gandhi role in her next film share photos on Instagram
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बहुत पहले ये जानकारी सामने आई थी कि इंदिरा गांधी पर बनने जा रही फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। वहीं अब कंगना ने इन तस्वीरों से बता दिया है कि फिल्म की शुरुआत हो चुकी है। इस फिल्म में इमरजेंसी की कहानी दिखाई जाएगी और फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में आपातकाल से जुड़ी कुछ अनोखी बातें भी देखने को मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut is ready to play Indira Gandhi role in her next film share photos on Instagram
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

हाल ही में कंगना ने अपने एक और पोस्ट से एक बार फिर फैंस का ध्यान खींचा है। दरअसल कंगना ने एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा था कि, 'इंडिया का नाम बदलकर भारत कर देना चाहिए। इंडिया नाम ब्रिटिश की देन है और ये नाम गुलामी का प्रतीक है। हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति का ख्याल रखना चाहिए तभी देश आगे बढ़ेगा'।

विज्ञापन
Kangana Ranaut is ready to play Indira Gandhi role in her next film share photos on Instagram
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो थलाइवी और इंदिरा के अलावा वो 'तेजस' और 'धाकड़' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर कंगना पोस्ट कर चुकी हैं। कंगना की पिछली फिल्में सफल नहीं हुईं थी ऐसे में इन फिल्मों से कंगना एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed