कंगना रनौत (Kangana Ranaut) वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा के साथ बुधवार दोपहर मुंबई पहुंच गईं। कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले बीएमसी उनके ऑफिस जेसीबी लेकर पहुंच गई। अवैध निर्माण के आरोप में एक्शन लेते हुए बीएमसी ने कंगना के ऑफिस की बिल्डिंग को गिराना शुरू कर दिया। इस बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में त्वरित सुनवाई करते हुए बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने पर रोक लगा दी।
बीएमसी के अवैध एक्शन पर कंगना रनौत के वकील का पलटवार, कहा- 'हमारे पास बहुत कानूनी विकल्प हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएमसी के एक्शन पर कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी का कहना है कि उन्होंने जो 'स्टाप वर्क' नोटिस दिया था वो बेबुनियाद है और अवैध है, स्टाप वर्क उनको देना पड़ता है जिनके घर में काम चालू हो। वो अवैध तरीके से घर में घुसे, आस पड़ोस में सबको धमकी देकर घुस गए। नोटिस का जवाब मैंने कल ही दे दिया था।
The notice given is illegal and they entered the premises illegally. There was no work underway at the premises: Kangana Ranaut's lawyer Rizwan Siddiqui #Mumbai pic.twitter.com/xUwaHL41ec
रिजवान सिद्दीकी ने आगे बताया, सुबह उन्होंने हमारा जवाब अस्वीकार किया और अस्वीकार करने से पहले ही तोड़ने के लिए वहां लोग मौजूद थे। हमारे पास बहुत कानूनी विकल्प हैं, उन्होंने संपत्ति को बहुत नुकसान पहुंचाया। हमें जो करना है करेंगे, हम लोग शिकस्त नहीं मानेंगे।
कंगना के दफ्तर पर बीएमसी की कार्रवाई पर अभिनेत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरे घर में कोई अवैध निर्माण नहीं है, सरकार ने भी 30 सितंबर तक कोविड संकट में तोड़फोड़ पर प्रतिबंध लगा रखा है। बॉलीवुड देखो इसे फांसीवाद कुछ ऐसा दिखता है।
अपना दफ्तर तोड़े जाने को लेकर कंगना ने ट्वीट कर कहा, 'मणिकर्णिका फिल्म्ज में पहली फिल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम, जय श्री राम।'