फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से की मुलाकात, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 10 Mar 2021 11:09 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 10 Mar 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut meets Union Minister Prakash Javadekar after Tejas shoot discusses issues in film industry
कंगना रणौत ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से की मुलाकात - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने बुधवार यानी 10 मार्च को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की है। इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। कंगना ने लिखा, 'आज शूटिंग के बाद माननीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर जी मिलने का अवसर मिला है। इस दौरान फिल्म उद्योग में महिलाओं और बाहरी लोगों के खिलाफ विशेष रूप से भेदभाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।' 

Kangana Ranaut meets Union Minister Prakash Javadekar after Tejas shoot discusses issues in film industry
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

इसके अलावा कंगना ने इस मुलाकात के प्रति आभार जताते हुए लिखा है, 'आपकी करुणा, अंतर्दृष्टि और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद सर।' इससे पहले कंगना ने भारत द्वारा पड़ोसी देश पाकिस्तान को 45 मिलियन कोरोनावायरस खुराक प्रदान करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Kangana Ranaut meets Union Minister Prakash Javadekar after Tejas shoot discusses issues in film industry
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के इस कदम की सराहना करते हुए अभिनेत्री ने ट्वीट किया और लिखा, 'मतलब मोदी जी कह रहे हैं कि वह भी तो भारत का ही टूटा हुआ एक अंग है, वहां भी जल्द ही भाजपा की सरकार होगी। आतंकी मेरे नहीं मगर अवाम तो मेरी ही है, हा हा हा जबरदस्त।' सोशल मीडिया पर कंगना का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और उनके फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut meets Union Minister Prakash Javadekar after Tejas shoot discusses issues in film industry
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बता दें कि भारतीय वैक्सीन की मदद से पाकिस्तान अपनी 4.5 करोड़ आबादी के लिए टीकाकरण शुरू करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) को यह जानकारी दी है। भारतीय वैक्सीन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा उत्पादित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड 'गावी' के जरिए पाकिस्तान पहुंचेगी। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut meets Union Minister Prakash Javadekar after Tejas shoot discusses issues in film industry
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि देश को मोदी की जरूरत है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक रिपोर्ट भी साझा किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed