फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने ब्रिटिश क्वीन को बताया 'महान', कहा- दुनिया में सिर्फ एक महिला शासक बची है, जमकर हो रहीं ट्रोल

Fri, 12 Mar 2021 09:14 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 12 Mar 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Posts About Mahatma Gandhi: He Was A Great Leader May Not A Great Husband
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक बोल की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना ने प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल के इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। कंगना रणौत ने ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय और शाही परिवार में मचे घमासान को लेकर ट्वीट किया है। कंगना ने मेगन मार्कल के इंटरव्यू को लेकर क्वीन का सपोर्ट किया है। 

Kangana Ranaut Posts About Mahatma Gandhi: He Was A Great Leader May Not A Great Husband
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के विवादित इंटरव्यू को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से, लोगों ने गॉसिप की, जज किया, एक तरफा कहानी सुनकर एक परिवार की लिंचिंग की, मैंने ये इंटरव्यू नहीं देखा क्योंकि मुझे सास-बहू-साजिश जैसी चीजों में दिलचस्पी नहीं है। मैं सिर्फ ये कहना चाहती हूं कि दुनिया में सिर्फ एक महिला शासक बची है'।

Kangana Ranaut Posts About Mahatma Gandhi: He Was A Great Leader May Not A Great Husband
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना ने लिखा, 'चाहे वो एक आदर्श सासू मां/पत्नी/बहन ना हो लेकिन वो एक महान क्वीन जरूर हैं। उन्होंने अपने पिता के सपने को आगे बढ़ाया है। उन्होंने ताज को किसी बेटे से बेहतर तरीके से संभाला है। हम सभी रोल को परफेक्ट तरीके से नहीं निभा सकते हैं, अगर हम एक रोल सही निभाते हैं तो वो ही काफी होना चाहिए। उन्होंने ताज को बचाया है, उन्हें एक क्वीन की तरह रिटायर होने दो'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Posts About Mahatma Gandhi: He Was A Great Leader May Not A Great Husband
कंगना रणौत

बता दें कि अपने इंटरव्यू में मेगन मार्कल ने शाही परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मेगन ने दावा किया है कि शाही परिवार नहीं चाहता था कि वह राजघराने की बहू बनें। उन्होंने यहां तक कहा है कि शाही परिवार के लोग इस बात से चिंतित थे कि उनका और प्रिंस का बच्चा काला पैदा होगा।

 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Posts About Mahatma Gandhi: He Was A Great Leader May Not A Great Husband
कंगना रणौत

वहीं इस पोस्ट पर कंगना एक बार फिर ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने उन्हें अपने काम से काम रखने की सलाह दे रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने कंगना को चुड़ैल बताया है। एक यूजर ने लिखा है कि अंग्रेजों से इतना प्यार क्यों है फर्जी क्वीन, आज भी इन्हें ही मालिक समझती हो।



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed