{"_id":"604b6b0c8ebc3eda727e28c8","slug":"sridevi-to-kareena-kapoor-and-anushka-sharma-bollywood-actress-plain-saree-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जिन्होंने प्लेन साड़ी में ढाया कहर, सादगी से लूटा दर्शकों का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जिन्होंने प्लेन साड़ी में ढाया कहर, सादगी से लूटा दर्शकों का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 12 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
साड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्रियां
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में वैसे तो वेस्टर्न ड्रेसेज और ग्लैमरस लुक का अपना ही जलवा है, लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जिन्होंने साड़ी पहनकर कहर ढाया। इनकी प्लेन साड़ी और सादगी से भरा लुक ट्रेंड सेंटर बन गया। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे इनके साड़ी वाले लुक ने आकर्षित ना किया हो।
2 of 5
श्रीदेवी, अनिल कपूर
- फोटो : काटे नहीं कटते दिन ये रात
बी-टाउन की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने फिल्मों और गानों में साड़ी पहनकर दर्शकों का दिल जीत लिया है। इनमें दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का भी नाम शामिल है। दक्षिण भारतीय सुंदरी ने 1987 में आई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के एक गाने में नीले रंग की प्लेन शिफॉन साड़ी पहनी थी। यह गाना था ‘काटे नहीं कटते दिन ये रात’। इसमें अनिल कपूर भी थे। इस गाने और श्रीदेवी के लुक ने तहलका मचा दिया था।
3 of 5
रवीना टंडन अक्षय कुमार
- फोटो : टिप टिप बरसा पानी
‘टिप टिप बरसा पानी’ गाना भला कौन भूल सकता है। हर जमाने की बरसात में कदम थिरका देने वाला ये गाना आज भी सुनने को मिल जाता है। साथ ही साड़ी लुक की बात करें तो यह हर दशक में अपना जलवा बिखेर देता है। साल 1994 में आई फिल्म ‘मोहरा’ में अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया ‘टिप टिप बरसा पानी’ एक समय में काफी चलन में था। इसमें प्लेन पीले रंग की साड़ी पहने रवीना टंडन ने तो मानों दर्शकों के दिलों पर छुरी चला दी हो। उनपर ये साड़ी और लुक दोनों ही खूब फब रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : तेरी मेरी प्रेम कहानी
2011 में आई करीना कपूर और सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ के ‘तेरी मेरी प्रेम कहानी’ गाने में बेबो ने सिंगल कलर की कई साड़ियां पहनी थीं। करीना का अंदाज ऐसा था कि इसे देखकर हर कोई मर मिटे। उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी।
यशराज बैनर तले बनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अनुष्का का साड़ी वाला लुक काफी चर्चा में रहा था। फिल्म के एक सीन में अनुष्का पीले रंग की प्लेन साड़ी में नजर आई हैं, जो एक गाने पर डांस करती हुई दिखती हैं। वहीं रणबीर अपने हाथों से अनुष्का को साड़ी पहनाते हैं। अनुष्का शर्मा का प्लेन साड़ी वाला लुक दर्शकों को खूब भाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।