{"_id":"604b6c6ce08a2c051c3da6c7","slug":"priyanka-chopra-jonas-supports-fundraising-campaign-for-film-bittu-star-cast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने की नेक पहल, ऑस्कर नॉमिनेशन में जाने वाली फिल्म 'बिट्टू' की बच्चियों की ली जिम्मेदारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा ने की नेक पहल, ऑस्कर नॉमिनेशन में जाने वाली फिल्म 'बिट्टू' की बच्चियों की ली जिम्मेदारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 12 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा हर मुद्दे पर मुखर होकर अपनी राय तो रखती ही हैं। इसके साथ ही वो लोगों की मदद करने के लिए भी जानी जाती हैं। ऑस्कर नॉमिनेशन में आने वाली फिल्म 'बिट्टू' में दो बहनों की कहानी को दिखाया गया है, जो शिक्षा से वंचित हैं। अब इन दो बच्चियों की मदद करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने नेक पहल की है और लोगों से भी आगे आने के लिए कहा है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दोनों बच्चियों के लिए हर मुमकिन कोशिश करने की लोगों से अपील कर रही हैं। प्रियंका कहती हैं कि, 'उन्होंने जब ये शॉर्ट फिल्म देखी थी, तभी फैसला कर लिया था कि इन बच्चियों के लिए कुछ न कुछ करना है। अब वो समय आ गया है।' एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'आप लोग इस फिल्म को देखें और साथ ही दोनों बच्चियों की शिक्षा के लिए अमूल्य सहयोग करें।'
3 of 5
शॉर्ट फिल्म बिट्टू
- फोटो : Social media
बता दें कि करिश्मा दुबे की शॉर्ट फिल्म 'बिट्टू' में रानी और रेणु नाम की दो बहनें नजर आई हैं। दोनों की उम्र 8 साल और 10 साल है। इन दोनों बहनों ने फिल्म में बिट्टू और चांद का किरदार निभाया है। फिल्म 'बिट्टू' में रानी और रेणु की आर्थिक तंगी और इस कारण पढ़ने-लिखने की अधूरी हसरत को दिखाया गया है।
इसके पहले एक्ट्रेस ने अपनी फैंस को बड़ी खुशखबरी दी थी। 15 मार्च को होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड में नामांकनों की घोषणा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस करने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी थी। सोमवार को दो हिस्सों में ऑस्कर नॉमिनेशंस का लाइव प्रेजेंटेशन होगा, जिसमें 23 अगल-अलग कैटगरी में नॉमिनेशंस होंगे।
इन दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' और न्यू यॉर्क में खोले गए इंडियन रेस्टोरेंट की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। जिस पर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो वहीं एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। प्रियंका 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' में दिखाई देंगी। आखिरी बार वो फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।