सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद बोलीं कंगना, 'सुशांत को धमकाया जाता था'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 04 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Reaction On Sushant Singh Singh Rajput Forensic Report By AIIMS
सुशांत सिंह राजपूत और कंगना रणौत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput, kanganaranaut

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को साढ़े तीन महीने का वक्त हो चुका है। मामले की जांच इस समय सीबीआई कर रही है। हाल ही में आई इस मामले की फॉरेंसिक रिपोर्ट आई है, जिसमें हत्या की बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है। जिसके बाद अब सीबीआई इस मामले की आत्महत्या के एंगल से जांच करेगी। वहीं अब अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Kangana Ranaut Reaction On Sushant Singh Singh Rajput Forensic Report By AIIMS
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily

कंगना रणौत इस मामले में शुरुआत से ही हत्या के एंगल का समर्थन कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद एक बार फिर से मामले को लेकर कुछ नए एंगल सामने रखे हैं। कंगना ने कई ट्वीट्स कर इस मामले पर शंका जाहिर की है।

Kangana Ranaut Reaction On Sushant Singh Singh Rajput Forensic Report By AIIMS
कंगना रणौत - फोटो : instagram/viralbhayani

कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'जवान और प्रतिभाशाली लोग ऐसे ही एक दिन नहीं उठ जाते हैं और खुद को मार लेते हैं। सुशांत कहता था कि उसे धमकाया जाता था और आउटकास्ट कर दिया जाता था। उसे अपने भविष्य से डर लगने लगा था। उसे डर था मूवी माफिया से। उसे डर था कि कहीं उसे प्रताड़ना ना झेलनी पड़े। जब उस पर रेप का झूठा इल्जाम लगाया गया उस समय वो मेंटली डिस्टर्ब हो गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Reaction On Sushant Singh Singh Rajput Forensic Report By AIIMS
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

आगे कंगना ने लिखा, 'इस नए अपडेट्स के बाद हमारे मन में कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके बारे में हमें जानना है। सुशांत ने कुछ मीडिया हाउसेज का नाम लिया था जिन्होंने अपने यहां सुशांत को काम देने से मना कर दिया था। वो प्रोडक्शन हाउस कौन से थे? मीडिया ने क्यों सुशांत पर रेप का इल्जाम लगाया कि वो रेपिस्ट है। महेश भट्ट कौन होते हैं सुशांत सिंह राजपूत का साइकोएनालिसिस करने वाले?

विज्ञापन
Kangana Ranaut Reaction On Sushant Singh Singh Rajput Forensic Report By AIIMS
यश राज फिल्म्स, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल फोटो

कंगना ने एक अन्य ट्वीट में यशराज फिल्म्स का नाम भी लिया। कंगना ने लिखा, 'सुशांत ने खुले तौर पर ये कहा था कि यशराज फिल्म्स के साथ उसकी अच्छी नहीं बन रही है। ये भी एक फैक्ट है कि बड़े प्रोडक्शन हाउसेज ने उसे बैन कर दिया था। उसकी अच्छी फिल्मों को भी अहमियत नहीं दी जा रही थी। ये सब बातें इस बात की तरफ संकेत करती हैं कि सुशांत के खिलाफ साजिश रची जा रही थी। वो कहता था सोशल मीडिया पर लोगों से कि उसकी फिल्में देखो वरना उसे इंडस्ट्री से बाहर निकाल दिया जाएगा। सुशांत के परिवार वालों ने पुलिस को बताया था कि एक्टर का जीवन खतरे में है। सुशांत खुद फिल्में छोड़ अपने जीवन की शुरुआत नए सिरे से करना चाहता था।



पढ़ें: Bigg Boss 14: राहुल वैद्य बोले, 'बिग बॉस के लिए घर से निकला तो मेरी मां फूट फूट कर रो पड़ीं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed