फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना ने 'एनिमल' निर्देशक के तेवर बताए मर्दाना, बोलीं- 'मुझे कभी कोई रोल मत देना नहीं तो...'

Tue, 06 Feb 2024 09:56 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 06 Feb 2024 09:56 AM IST
सार

संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कंगना रणौत और उनके काम की सराहना की है। साथ ही कंगना के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। इस पर अभिनेत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Reacts as Sandeep Reddy Vanga expressed wish to work with Actress Says his attitude is Manly
कंगना रणौत और संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

जाने-माने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा एनिमल और कबीर सिंह जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी आखिरी फिल्म रणबीर कपूर स्टारर एनिमल रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ दिए थे। इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से खूब सराहना मिली। हालांकि इस फिल्म में महिलाओं के किरदार को कमजोर दिखाने को लेकर इसे कड़ी आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ गया था। अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी फिल्म की आलोचना की थी। अब इसे लेकर संदीप की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Kangana Ranaut Reacts as Sandeep Reddy Vanga expressed wish to work with Actress Says his attitude is Manly
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : social media

संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कंगना रणौत और उनके काम की सराहना की है। साथ ही कंगना के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। वांगा से बातचीत के दौरान सवाल किया गया कि क्या वह कंगना के साथ काम करना चाहते हैं। इसका जवाब देते हुए निर्देशक ने कहा, 'अगर मुझे मौका मिलेगा और मुझे लगेगा कि वह इसमें फिट बैठेंगी, तो मैं जाऊंगा और कहानी सुनाऊंगा।' 

Lata Mangeshkar: जब ‘आके मुझे छेड़ जाए’ पर अटका लता का जिया, और, राकेश रोशन को समझाना पड़ा कितनी चढ़ी ‘जवानी’

Kangana Ranaut Reacts as Sandeep Reddy Vanga expressed wish to work with Actress Says his attitude is Manly
कंगना रणौत और संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने उनकी बहुत सारी फिल्में देखी हैं। मुझे वास्तव में क्वीन और कई अन्य फिल्मों में उनका अभिनय प्रदर्शन पसंद आया। इसलिए अगर वह 'एनिमल' के बारे में कोई नकारात्मक टिप्पणी दे रही हैं, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मुझे गुस्सा भी नहीं आता, क्योंकि मैंने उनका काम देखा है। मुझे बुरा नहीं लगता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Reacts as Sandeep Reddy Vanga expressed wish to work with Actress Says his attitude is Manly
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

एनिमल के निर्देशक की इस प्रतिक्रिया पर कंगना का जवाब सामने आया है। उन्होंने एक पोस्ट साझा कर लिखा, 'समीक्षा और आलोचना समान नहीं हैं, हर तरह की कला की समीक्षा और चर्चा की जानी चाहिए, यह एक सामान्य बात है। जिस तरह से संदीप जी ने मेरे रिव्यू पर मुस्कुराकर मेरे प्रति सम्मान जताया, उससे कहा जा सकता है कि वह मर्दाना फिल्में तो बनाते ही हैं, उनका एटीट्यूड भी मर्दाना है, धन्यवाद सर।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut Reacts as Sandeep Reddy Vanga expressed wish to work with Actress Says his attitude is Manly
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे लिखा, 'लेकिन कृपा करके मुझे कभी कोई रोल मत देना नहीं तो आपके अल्फा मेल हीरोज फेमिनिस्ट हो जाएंगे और फिर आपकी फिल्में भी पिट जायेंगी, आप ब्लाकबस्टर बनाओ फिल्म इंडस्ट्री को आपकी जरूरत है।' 

Shraddha Kapoor: 'स्त्री 2' के बाद शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी श्रद्धा!, पौराणिक कथाओं से जुड़ी है अगली फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed