कंगना रणौत बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं जो किसी से भी पंगा लेने में बिलकुल नहीं कतराती। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड कंगना हर किसी पर खुलकर अपनी राय देती हैं। हाल ही में हॉलीवुड स्टार रेयान रेनॉल्ड्स ने ‘फ्री गाय’ की रिलीज से पहले अपने भारतीय प्रशंसकों के लिए एक खास संदेश भेजा जिसमें उन्होंने कहा इस फिल्म में वो हर तत्व है जोकि एक क्लासिकल बॉलीवुड फिल्म में होता है। जिस पर बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए नाराजगी जाहिर की है।
कंगना रणौत: रेयान रेनॉल्ड्स के मैसेज पर पंगा गर्ल का पलटवार, बोलीं- हॉलीवुड हमारी स्क्रीन चुरा रहा
हमारी स्क्रीन ले रहा है हॉलीवुड
कंगना रणौत ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘थलाईवी’ के प्रमोशन के दौरान कहा था कि, ‘हॉलीवुड और अमेरिकन फिल्मों को हमें बढ़ावा नहीं देना चाहिए क्योंकि वो हमारी स्क्रीन पर कब्जा कर रहे हैं। हमें एकजुट होकर व्यवहार करना चाहिए। हमें पहले खुद की फिल्मों का आनंद लेना चाहिए चाहे वो मलयालम हो, तमिल, तेलुगू और पंजाबी हो’।
क्या था रेनॉल्ड्स का मैसेज
रेनॉल्ड्स ने भारतीय प्रशंसकों के लिए एक मैसेज दिया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘हेलो भारत, मेरी नई फिल्म ‘फ्री गाय’ में एक लड़के का नाम ‘गाय’ है जो उस लड़की के पीछे है जो उसकी पहुंच के बाहर है। एक क्रेजी विलन, कुछ एक्शन कुछ ड्रामा है। वो काफी रोमियो टाइप का है। अगर आपको लग रहा है हॉलीवुड बॉलीवुड की नकल रहा है तो इसका जवाब हां है। हमें इस बात में कोई शर्म नहीं आती है’।
इंडस्ट्री में लगाया था गुटबाजी का आरोप
वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब कंगना किसी बयान को लेकर चर्चा में आईं हैं। इससे पहले उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना रनौत ने कई टीवी चैनलों को इंटरव्यू दिया था। इन इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जावेद अख्तर पर गुटबाजी करने का सनसनीखेज आरोप लगाया। कंगना के इन बयानों से नाराज होकर जावेद अख्तर ने कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया था
जावेद अख्तर ने करवाया था मुकदमा
दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत पर गीतकार जावेद अख्तर ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस में होने वाली सुनवाइयों पर लगातार कंगना रनौत गैर-मौजूद रही हैं। इस बार भी सुनवाई पर कंगना की तरफ से उनके वकील रिजवान सिद्दीकी कोर्ट में मौजूद हुए थे। वहीं पिछले हफ्ते मानहानि मामले को रद्द करने की कंगना की याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।