फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करणी सेना पर कंगना रनौत का पलटवार, कहा- 'मणिकर्णिका' की तरफ देखा तो एक एक को बर्बाद कर दूंगी

Fri, 18 Jan 2019 02:33 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 18 Jan 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut reply to karni sena over manikarnika row
मणिकर्णिका - फोटो : मणिकर्णिका

बीते साल 'पद्मावत' का विरोध कर चर्चा में आने वाली करणी सेना एक बार फिर विवादों में हैं। इस साल करणी सेना के निशाने पर कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' है। करणी सेना ने 'मणिकर्णिका' को 'पद्मावत' की तरह अंजाम भुगतने की धमकी दी है। अब इस धमकी पर कंगना रनौत ने करणी सेना को करारा जवाब दिया है। 

Kangana Ranaut reply to karni sena over manikarnika row
manikarnika and mental hai kya

कंगना रनौत ने करणी सेना की धमकी का जवाब देते हुए कहा, 'चार इतिहासकारों ने मणिकर्णिका को प्रमाणित किया है। हमें सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिला है। इस बारे में हमने करणी सेना को भी जानकारी दे है, लेकिन वे मुझे परेशान कर रहे हैं। अगर वे नहीं रुकते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूं और मैं उनमें से हर एक को नष्ट कर दूंगी।'

Kangana Ranaut reply to karni sena over manikarnika row
करणी सेना - फोटो : सोशल मीडिया

बीते गुरुवार करणी सेना ने फिल्म 'मणिकर्णिका' की रिलीज का विरोध किया। करणी सेना के मुताबिक उन्हें 'रानी लक्ष्मीबाई' के ब्रिटिश अफसर संग रिलेशन पर आपत्ति है। उनका दावा है कि फिल्म में महारानी लक्ष्मीबाई को एक गाने पर डांस करते दिखाया गया है, जो देश की सभ्यता के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut reply to karni sena over manikarnika row
करणी सेना - फोटो : सोशल मीडिया

मिड डे से हुई बातचीत में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा, 'कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' भी 'पद्मवात' की तरह ही अंजाम भुगतेगी। हमने इस फिल्म के निर्माताओं से कहा है कि वे पहले हमें फिल्म दिखाएं और उसके बाद रिलीज करें। अगर वे हमें बिना दिखाए इसे रिलीज कर देते हैं तो हम प्रॉपर्टी तोड़ेंगे और इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

विज्ञापन
Kangana Ranaut reply to karni sena over manikarnika row
MANIKARNIKA

बता दें कि महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बनी फिल्म 'मणिकर्णिका' में उनके शौर्य, देशभक्ति, पराक्रम और त्याग को दिखाया जाएगा। यह फिल्म हिंदी और तेलगु भाषा में 25 जनवरी को रिलीज की होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed