{"_id":"5c418b31bdec22736934ad8b","slug":"rohit-shetty-dismissed-speculation-of-katrina-kaif-in-sooryavanshi-with-akshay-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सूर्यवंशी' में कटरीना कैफ की अफवाहें हुई खारिज, रोहित शेट्टी ने फिल्म की हीरोइन को लेकर बोली ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सूर्यवंशी' में कटरीना कैफ की अफवाहें हुई खारिज, रोहित शेट्टी ने फिल्म की हीरोइन को लेकर बोली ये बात
Fri, 18 Jan 2019 01:55 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty and katrina kaif
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के नाम का ऐलान किया है तब से फिल्म के लिए एक अभिनेत्री की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर कई हीरोइनों से संपर्क करने की कोशिश भी जारी है। हाल ही में खबर आई की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ नजर आ सकती हैं।
bollywood
- फोटो : file photo
वहीं कटरीना कैफ को लेकर चल रही खबरों को डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सिरे से नकार दिया है। फिल्मफेयर की खबर के अनुसार, रोहित शेट्टी ने कहा है कि फिल्म 'सूर्यवंशी' में किसी भी हीरोइन का नाम अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। उन्होंने कटरीना कैफ के नाम को लेकर कहा है कि इस तरह की सभी खबरें झूठी हैं अभी फिल्म की कहानी पर काम चल रही है। गौरतलब है कि कटरीना कैफ से पहले मोहनजोदड़ो की हीरोइन पूजा हेगड़े के नाम की भी काफी चर्चा सुनने को मिली थी।
rohit shetty
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' सुपरहिट मलयालम फिल्म 'एक्शन हीरो बीजू' का रीमेक है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार इस फिल्म में एक एटीएस ऑफिसर की भूमिका में होंगे। खास बात यह है कि ऐसा पहला मौका होगा जब अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी किसी बड़ी फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले इन दिनों को एक साथ नहीं देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
simmba
- फोटो : file photo
बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा इन दिनों बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में बॉलीवुड की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। खबरों की मानें तो फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रही। दर्शकों को फिल्म को काफी पसंद किया है।
विज्ञापन
simmba
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि रोहित शेट्टी बॉलीवुड के अकेले ऐसे निर्देशक हैं जिनकी लगातार आठवीं फिल्म सिंबा 100 करोड़ के क्लब में गई है। इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह भ्रष्ट पुलिस वाले के किरदार में हैं। वहीं फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म पिछले साल 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।