फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में 'द एक्सीडेंटल..' के रिलीज होते ही अनुपम खेर हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- 'यही है देशभक्ति?'

Fri, 18 Jan 2019 01:47 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 18 Jan 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
the accidental prime minister released in pakistan anupam kher trolled
The Accidental Prime Minister - फोटो : instagram

एक्टर अनुपम खेर की विवादित फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर बीते शुक्रवार रिलीज हुई। रिलीज से पहले फिल्म की जिस तरह चर्चा हो रही थी कलेक्शन के मामले में फिसड्डी साबित हुई। 30 करोड़ के बजट में बनी द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने एक हफ्ते में महज 16 करोड़ का बिजनेस किया है। भारत में रिलीज के बाद आज ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज हुई है। अनुपम खेर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए पाकिस्तान में उन थियेटर्स की लिस्ट भी शेयर की जहां द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर रिलीज हुई है। अनुपम खेर के इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।

the accidental prime minister released in pakistan anupam kher trolled
The Accidental Prime Minister - फोटो : Instagram

एक यूजर ने लिखा- 'सर, कुछ पैसों के लिए आप पाकिस्तान में मूवी रिलीज कर देंगे? उरी अटैक भूल गए क्या? सही कहा आपने अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता।'

the accidental prime minister released in pakistan anupam kher trolled
The Accidental Prime Minister - फोटो : instagram

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'सरकार के खिलाफ बोलने वालों को पाकिस्तान भेजने वाले, आज सरकार के हिमायती अपनी फिल्म जो भारत मे बुरी तरह पिट चुकी है उस फिल्म को लेकर पाकिस्तान गए हैं पैसा कमाने, यह लोग दूसरों को देशभक्ति सिखाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
the accidental prime minister released in pakistan anupam kher trolled
The Accidental Prime Minister - फोटो : instagram
वहीं एक यूजर ने कहा कि 'बॉलीवुड में पाकिस्तानी एक्टर्स बैन हैं लेकिन पैसों के लिए पाकिस्तान में फिल्में रिलीज हो रही हैं।' 

विज्ञापन
the accidental prime minister released in pakistan anupam kher trolled
The Accidental Prime Minister - फोटो : Instagram
एक यूजर ने लिखा कि 'पहले तो बहुत देशभक्त बन रहे थे अब कुछ पैसों के लिए पाकिस्तान में भी मूवी रिलीज करने लगे।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed