फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पंड्या ही नहीं, ये 5 बॉलीवुड सेलिब्रेटी भी कॉफी विद करण में बयान देकर पछताए

Fri, 18 Jan 2019 01:43 PM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रियंका भल्ला Updated Fri, 18 Jan 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
not only hardik pandya these 5 stars also gave controversial statement on koffee with karan
koffee with karan

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'Koffee with Karan' लोगों के बीच अक्सर विवादों में रहता है। करण के इस चैट शो में स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर करते हैं। लेकिन हाल ही में यह शो हार्दिक पंड्या और केअल राहुल के बयान के बाद हुए विवाद की वजह से लाइमलाइट में बना हुआ है। क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसकी वजह से हर जगह उनकी आलोचना हो रही है। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब करण के शो में विवाद हुए हों। इससे पहले भी शो में कई ऐसे सेलीब्रिटी अपने विवादित बयान देकर सुर्खियों में फंस चुके हैं। चलिए आज हम आपको उन 5 स्टार्स के बारे में बताते हैं जो अपने बयानों की वजह से लाइमलाइट में रहे थे।

not only hardik pandya these 5 stars also gave controversial statement on koffee with karan
koffee with karan
कंगना रनौत

कॉफी विद करण के सीजन 5 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था जिसके बाद करण जौहर और कंगना रनौत के बीच मनमुटाव आ गया था। इस एपिसोड में कंगना सैफ अली खान के साथ आईं थी। दोनों स्टार्स विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून को प्रमोट करने पहुंचे थे। बातों ही बातों में कंगना ने नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को लेकर बयान दे दिया था जो आज तक सुर्खियों में छाया हुआ है।

not only hardik pandya these 5 stars also gave controversial statement on koffee with karan
koffee with karan
दीपिका पादपकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कॉफी विद करण-5 में सोनम कपूर के साथ पहुंची थी। शो में दीपिका ने रणबीर कपूर को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया था जो काफी सुर्खियों में छाया रहा था। दीपिका ने जब ये बयान दिया था उस समय दीपिका का रणबीर से ब्रेकअप हो चुका था। दरअसल, करण ने जब दीपिका से पूछा था कि रणबीर को किस ब्रैंड को प्रमोट करना चाहिए तो इसके जवाब में दीपिका ने कहा था कि रणबीर को कंडोम ब्रैंड का एड करना चाहिए। दीपिका के इस कमेंट पर रणबीर के पापा ऋषि कपूर भी काफी नाराज हो गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
not only hardik pandya these 5 stars also gave controversial statement on koffee with karan
koffee with karan
आलिया भट्ट

करण जौहर के स्टूडेंट्स यानी आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी कॉफी विद करण सीजन 4 में पहुंचे थे। करण ने जब शो में आलिया से पूछा कि भारत में कितने राज्य हैं, तो आलिया ने इसका जवाब दिया कि भारत में 20 राज्य हैं। इतना ही नहीं जब करण ने भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा तो आलिया ने अपने जवाब में पृथ्वीराज चौहान का नाम बताया। आलिया के इस जवाब के बाद हर जगह उनका खूब मजाक उड़ा था। 

विज्ञापन
not only hardik pandya these 5 stars also gave controversial statement on koffee with karan
koffee with karan
करीना कपूर खान

बेबो भी कॉफी विद करण सीजन 3 में अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में फस चुकी है। शो में जब करीना कपूर खान की एंट्री हुई तो उन्होंने जॉन अब्राहम को टारगेट किया था। करीना ने कहा था कि वह कभी जॉन के साथ काम नहीं करेंगी, इसके बाद उन्होंने जॉन को एक्सप्रेशनलेस एक्टर तक कह दिया था। वहीं उस दौरान बिपाशा और जॉन रिलेशनशिप में थे। करीना के इस बयान के बाद बिपाशा काफी काफी नाराज हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed