{"_id":"5c4186d7bdec22737a366c88","slug":"karni-sena-give-threatens-over-kangana-ranaut-film-manikarnika","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' के बाद अब 'मणिकर्णिका' को करणी सेना की धमकी, कहा- फिल्म रिलीज हुई तो होगा ये अंजाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' के बाद अब 'मणिकर्णिका' को करणी सेना की धमकी, कहा- फिल्म रिलीज हुई तो होगा ये अंजाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करणी सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते साल फिल्म 'पद्मावत' को लेकर देशभर में बवाल हुआ था। 'पद्मावत' का विरोध करने वाली करणी सेना ने फिल्म को बैन कराने के लिए देशव्यापी आन्दोलन किया था। पिछले कई दिनों से शांत रही करणी सेना एक बार फिर से एक्टिव हो गई है और इस बार उसके निशाने पर है कंगना रनौत की आने वाली फिल्म मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी।
2 of 5
manikarnika
- फोटो : twitter
बीते गुरुवार करणी सेना ने फिल्म 'मणिकर्णिका' की रिलीज का विरोध किया। करणी सेना के मुताबिक उन्हें 'रानी लक्ष्मीबाई' के ब्रिटिश अफसर संग रिलेशन पर आपत्ति है। उनका दावा है कि फिल्म में महारानी लक्ष्मीबाई को एक गाने पर डांस करते दिखाया गया है, जो देश की सभ्यता के खिलाफ है।
3 of 5
करणी सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह शेखावत ने मिड डे से बातचीत में कहा, 'हमने देखा है कि फिल्म बनाने वाले किसी उद्देश्य के साथ खास सीन्स को दिखाने की स्वतंत्रता लेते हैं। अब ये सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम पहले भी इस तरह के मामलों पर चिंता जाहिर कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी, हमने फिल्म 'पद्मावत' को कई राज्यों में रिलीज नहीं होने दिया था।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
manikarnika
सुखदेव सिंह ने कहा, 'कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' भी 'पद्मवात' की तरह ही अंजाम भुगतेगी। हमने इस फिल्म के निर्माताओं से कहा है कि वे पहले हमें फिल्म दिखाएं और उसके बाद रिलीज करें। अगर वे हमें बिना दिखाए इसे रिलीज कर देते हैं तो हम प्रॉपर्टी तोड़ेंगे और इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Manikarnika
बता दें कि महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बनी फिल्म 'मणिकर्णिका' में उनके शौर्य, देशभक्ति, पराक्रम और त्याग को दिखाया जाएगा। यह फिल्म हिंदी और तेलगु भाषा में 25 जनवरी को रिलीज की होगी। इस फिल्म में कंगना के अलावा अतुल कुलकर्णी, जिशु सेनगुप्ता, सुरेश ओबेरॉय, डैनी और अंकिता लोखंडे भी अहम भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।