फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोल फेस्ट: रिया चक्रवर्ती से कंगना रणौत तक, इस हफ्ते इन सितारों ने बटोरीं जबरदस्त सुर्खियां

Fri, 11 Jun 2021 02:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 11 Jun 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut, Rhea Chakraborty, Yami Gautam, Samantha Akkineni, Rakhi Sawant brutally trolled this week
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

अक्सर फिल्मी सितारे लाइमलाइट में बने रहते हैं। कभी व्यक्तिगत कारणों से तो कभी उनके फैंस ही उन्हें ट्रोल कर देते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स और विवाद यूं मान लीजिए कि साथ-साथ ही चलते हैं। ऐसे में कई बातें खुलकर सामने आ जाती हैं। कभी-कभी तो सितारों के बीच चल रही गर्मा-गर्मी भी दर्शकों तक पहुंच जाती है। चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन-कौन से सितारे लाइमलाइट में बने रहे।



कंगना रणौत
इस सूची में सबसे पहले बात करेंगे पंगा गर्ल यानी कंगना रणौत की। भला ऐसा हो सकता है कि विवादों की बात हो और कंगना का नाम ना आए। कंगना अक्सर ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। इस हफ्ते भी कंगना जबरदस्त सुर्खियों में रहीं। हाल ही में यामी गौतम और आदित्य धर की शादी ने बी-टाउन में खलबली मचा दी थी। उनकी तस्वीरें भी जमकर वायरल हुई थीं। ऐसे में आयुष्मान खुराना और विक्रांत मेसी ने भी यामी की तस्वीरों पर कमेंट किया था। बात सिर्फ यहीं नहीं खत्म हो जाती, पंगा गर्ल कंगना भी इस बीच कूद पड़ीं और दोनों को ज्ञान दे डाला। दरअसल, विक्रांत ने यामी की शादी की तस्वीरों पर कमेंट किया, 'राधे मां की तरह शुद्ध और पवित्र।' वहीं इसपर कंगना बोलती हैं, 'कहां से निकला ये कॉक्रोच, लाओ मेरी चप्पल।' वहीं आयुष्मान खुराना ने भी कमेंट कर यामी को शुभकामनाएं दी थीं जिसपर कंगना ने उन्हें भी ज्ञान दे दिया था। 

Kangana Ranaut, Rhea Chakraborty, Yami Gautam, Samantha Akkineni, Rakhi Sawant brutally trolled this week
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से यूं तो रिया चर्चा में ही बनी रहती हैं। हाल ही में रिया जब सुर्खियों में आ गईं तब उन्हें  'द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020' चुना गया। यह सुनकर तो लोगों को जोर का झटका लगा था। वहीं कुछ यूजर्स ने तो जमकर रिया को ट्रोल कर दिया था और मात्र एक पब्लिसिटी स्टंट करार दिया था। वहीं सुशांत सिंह राजपूत को 'द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन ऑफ 2020' में पहला स्थान हासिल हुआ था।

Kangana Ranaut, Rhea Chakraborty, Yami Gautam, Samantha Akkineni, Rakhi Sawant brutally trolled this week
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Instagram
यामी गौतम

हाल ही में यामी अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में रही थीं। आदित्य धर और यामी की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुईं। सभी ने खूब प्यार भी बरसाया और आशीर्वाद भी दिया। बता दें कि यामी हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं और कंगना भी। कंगना ने यामी की तस्वीर को साझा करते हुए कहा था कि एक पहाड़ी लड़की के दुल्हन बनने से ज्यादा कुछ अच्छा हो ही नहीं सकता। वहीं अपनी शादी के जोड़े को लेकर यामी को जबरदस्त ट्रोल किया गया था। कुछ यूजर्स का कहना था कि उनकी पोषाक ने 'जागृत' उदारवादियों का ध्यान आकर्षित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut, Rhea Chakraborty, Yami Gautam, Samantha Akkineni, Rakhi Sawant brutally trolled this week
फैमिली मैन 2 में मनोज बाजपेयी और समांथा अक्किनेनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
समांथा अक्किनेनी

फैमिली मैन 2 सीरीज के दूसरे सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। कई रुकावटों के बाद सीरीज आखिरकार चार जून को रिलीज हुई। सीरीज में मनोज बाजपेयी के साथ-साथ इस बार समांथा अक्किनेनी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। इस धमाकेदार सीरीज के माध्यम से ही समांथा ने अपना डिजिटल डेब्यू किया था। एक तरफ जहां समांथा के अभिनय की हमेशा खूब सराहना की जाती है वहीं फैमिली मैन 2 में उनके सांवले रंग को लेकर उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया गया। लोगों का कहना था कि उनका मेकअप सही ढंग से नहीं किया गया था।

विज्ञापन
Kangana Ranaut, Rhea Chakraborty, Yami Gautam, Samantha Akkineni, Rakhi Sawant brutally trolled this week
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत

बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। राखी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। आए दिन फैंस के साथ नए नए पोस्ट साझा करती रहती हैं। अक्सर राखी अलग-अलग लुक में सामने आती हैं। कई बार तो उन्हें ट्रोल भी कर दिया जाता है। हाल ही में राखी ने योगा करते हुए नजर आई थीं। जिसमें उनका आउटफिट देख लोगों ने जमकर ट्रोल कर दिया था। इसके साथ ही राखी जब मस्तानी बन सड़कों पर घूमती नजर आई थीं तब भी वह जबरदस्त लाइमलाइट में आ गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed