{"_id":"5c9c963fbdec2213e272f6f6","slug":"kangana-ranaut-said-alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-is-young-or-dumb","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया-रणबीर के रिश्ते पर आया कंगना रनौत का बयान, बोलीं- 'बच्चे हैं या डंब हैं...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया-रणबीर के रिश्ते पर आया कंगना रनौत का बयान, बोलीं- 'बच्चे हैं या डंब हैं...'
Thu, 28 Mar 2019 03:09 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 28 Mar 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' रिलीज होने के बाद वो अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं । कंगना के पास अभी 'मेंटल है क्या' और 'जयललिता' की बायोपिक है । फिल्माें के साथ कंगना अपने बयानों के चलते भी खूब चर्चा में रहती हैं । हाल ही में उन्होंने एक बार फिर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते पर निशाना साधा है ।
kangana ranaut
इस बार तो कंगना ने रणबीर-आलिया को डंब भी कह डाला । कंगना ने मिड डे से बात करते हुए कहा, 'उन्हें युवा कहने की क्या बात है । रणबीर कपूर 37 साल के हैं । आलिया भट्ट सिर्फ 27 साल की हैं । 27 साल की उम्र में मेरी मां के तीन बच्चे थे । यह बिल्कुल अनुचित है । बच्चे हैं कि डंब हैं, क्या हैं ।'
kangana ranaut
- फोटो : social media
'जब सेक्स लाइफ पर चर्चा करने की बात आती है, तो इन एक्टर्स को कोई दिक्कत नहीं होती है । इस्टा पर फोटो शेयर करते हैं लेकिन जब देश के महत्वपूर्ण मुद्दों की बात आती है, तो उनके बारे में बात करने से बचते हैं । कहते हैं कि हमारी अपनी पसंद है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut
बता दें कि इससे पहले भी कंगना ने आलिया को लेकर कहा था, 'आलिया ने मुझे राजी का ट्रेलर भेजा था और फिल्म को देखने की बात कही थी । ट्रेलर देखने के बाद मैंने मेघना गुलजार और आलिया को फोन किया था । लेकिन मेरी फिल्म के लिए किसी की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया ।'
विज्ञापन
kangana ranaut
'आलिया को आगे बढ़कर एक महत्वपूर्ण फिल्म को सपोर्ट करना चाहिए था । अगर उनकी खुद की आवाज नहीं है तो उनका अस्तित्व सिर्फ करण जौहर की कठपुतली होने का है । ऐसे में मैं उन्हें सफल नहीं कह सकती । उम्मीद है कि वे सफलता के सही मायने और अपनी जिम्मेदारी को समझेंगी । नैपो गैंग की जिंदगी फेवर के लेन-देन तक ही सीमित है । आशा है कि आलिया इससे ऊपर उठे ।'