{"_id":"5c9c856ebdec22147609ebf6","slug":"throwback-thursday-picture-of-katrina-kaif-when-she-was-chlid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#Throwbackthursday बचपन से ही स्टाइलिश हैं कटरीना कैफ, 12 की उम्र में लगती थीं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#Throwbackthursday बचपन से ही स्टाइलिश हैं कटरीना कैफ, 12 की उम्र में लगती थीं ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ इन दिनों फिल्म सलमान खान के साथ 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। कटरीना का नाम सुनते ही आपके दिमाग में उनकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें आ जाएंगी लेकिन क्या आपने कटरीना की पुरानी तस्वीरों पर गौर किया है अगर नहीं किया तो चलिए #Throwbackthursday में आज दिखाते हैं कटरीना की अनदेखी तस्वीरें।
2 of 5
katrina kaif
कटरीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के लिए अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। ऐसी ही एक थ्रोबैक तस्वीर कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। तस्वीर कटरीना के बचपन की है। तब वह महज 12 साल की थीं। इस तस्वीर में कटरीना बहुत क्यूट लग रही हैं और मॉडल बनने के इच्छा जता रही हैं। बता दें कटरीना अक्सर पुरानी यादों को ताजा करने वाली तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
उनकी यह तस्वीर इतनी प्यारी है कि जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। तस्वीर में आपको कटरीना का वही अंदाज दिखेगा जो आज देखने को मिलता है। इस तस्वीर में 12 साल की कटरीना को देखकर ऐसा नहीं लगेगा कि वो मॉडल और एक्ट्रेस बनने के बाद ही इतनी ग्लैमरस लगने लगी हैं बल्कि वो तो बचपन से ही खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। उनकी क्यूटनेस की बात करें तो आज भी ये बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
katrina
कैट के परिवार में 8 भाई-बहन हैं। उनके पिता मो कैफ कश्मीर के रहने वाले थे जबकि मां विदेशी। 14 साल की उम्र से ही कैटरीना कैफ ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी क्योंकि उन्हें अपने परिवार को सपोर्ट करना था।
विज्ञापन
5 of 5
katrina
साल 2003 में फिल्म 'बूम' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कटरीना आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं और कटरीना के पास इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं। कटरीना ने फिल्मी करियर की शुरुआत मलयालम फिल्मों से किया। उनमें 2004 में मल्लीस्वरी और 2005 में अलारी पेडगु जैसी फिल्में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।