{"_id":"5c9c82cdbdec22144d7e150e","slug":"kesari-movie-7-day-box-office-collection-and-crossed-100-cr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केसरी ने छुआ सौ करोड़ का आंकड़ा, सुपरहिट होने के लिए दूसरे हफ्ते कमाने होंगे और 60 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केसरी ने छुआ सौ करोड़ का आंकड़ा, सुपरहिट होने के लिए दूसरे हफ्ते कमाने होंगे और 60 करोड़
Thu, 28 Mar 2019 01:46 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
kesari
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल बाद अक्षय कुमार की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने का दावा किया है। ये आंकड़े धर्मा प्रोडक्शंस को हुई नेट बॉक्स ऑफिस कमाई के हैं। किसी भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई में थिएटर चलाने, वहां काम करने वालों और फिल्म वितरकों का हिस्सा भी शामिल रहता है। कुल इकट्ठा हुई रकम से सारे खर्च निकालने के बाद प्रोड्यूसर को होने वाली कमाई ही फिल्म इंडस्ट्री में असली कमाई यानी नेट कलेक्शन मानी जाती है।
Kesari
- फोटो : file photo
किसी फिल्म को सुपरहिट का तमगा पाने के लिए अपनी लागत की कम से कम दो गुनी कमाई करनी होती है तभी फिल्म की रिलीज से जुड़े वितरकों और सिनेमाघर मालिकों का मुनाफा होता है और फिल्म सुपरहिट कहलाती है। केसरी की निर्माण लागत 80 करोड़ रुपये है। पिछले साल अक्षय कुमार की तीन फिल्में रिलीज हुईं पैडमैन, गोल्ड और 2.0, इनमें से 2.0 ने छप्पर फाड़ कमाई तो की लेकिन फिल्म की कमाई का क्रेडिट इसके हीरो रजनीकांत और निर्देशक शंकर के खाते में जमा हो चुका है। अक्षय की मेन लीड वाली दोनों फिल्में पैडमैन औऱ गोल्ड के सौ करोड़ क्लब में शामिल न हो पाने से फिल्म वितरकों को काफी निराशा हुई थी।
Kesari
- फोटो : file photo
सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई अक्षय की आखिरी फिल्में टॉयलेट एक प्रेम कथा और जॉली एलएलबी हैं। फिल्म केसरी के पहले हफ्ते में सौ करोड़ का कलेक्शन करने ना करने पर मुंबई में करीब 50 करोड़ रुपये का सट्टा फिल्म की रिलीज से पहले ही लग चुका था। फिल्म के रिलीज दिन तक ये आंकड़ा 80 करोड़ रुपये पार कर गया। केसरी गुरुवार 21 मार्च को रिलीज हुई थी, इस लिहाज से 26 मार्च को इसका एक हफ्ता पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
kesari
- फोटो : file photo
बुधवार को ही धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म के दिनवार आधिकारिक आंकड़े भी जारी किए थे जिसके मुताबिक केसरी को सौ करोड़ की कुल कमाई करने के लिए बुधवार के दिन छह करोड़ 51 लाख रुपये की कमाई और करनी थी। यह कमाई बुधवार को हो गई तो इसके अगले दिन गुरुवार को कंपनी ने 100 करोड़ की कमाई का दावा कर दिया।
विज्ञापन
kesari
- फोटो : file photo
केसरी के धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के दिन 21.06 करोड़, दूसरे दिन 16.75 करोड़, तीसरे दिन 18.75 करोड़, रविवार को 21.51 करोड़ और अगले दो दिनों क्रमश: 8.75 और 7.17 करोड़ रुपये कमाई की।