{"_id":"618c98ffa3dd0b6ac850d0f6","slug":"kangana-ranaut-says-she-sees-herself-as-mother-and-wife-in-next-five-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: शादी और बच्चों पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, पार्टनर के सवाल पर बोलीं- जल्द पता चलेगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: शादी और बच्चों पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, पार्टनर के सवाल पर बोलीं- जल्द पता चलेगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 11 Nov 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत को हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज साझा किया और बताया कि कैसे एक अभिनेत्री के रूप में पहली बार उन्हें कई पुरस्कार मिले थे। हालांकि पद्मश्री ने यह दिखाया कि कैसे देश ने उन्हें एक आदर्श नागरिक के तौर पर महत्व दिया है। इससे पहले कंगना राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं।
शादी और बच्चों के बारे में सोच रही हैं कंगना
साथ ही कंगना की कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में है जिसे देखकर माना जा रहा है कि यह उनके करियर को और नई ऊड़ान देंगी। हालांकि फैंस यह जानने के लिए भी काफी उत्सुक हैं कि कंगना कब घर बसाएंगी और शादी को लेकर उनकी क्या योजना है। इस पर कंगना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विचार साझा किए हैं।
2 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने बताया कि आने वाले पांच सालों में वह खुद को एक शादीशुदा महिला के रूप में देखती हैं और चाहती हैं कि उनके बच्चे हों। साथ ही उन्होंने बताया कि वह जिंदगी के जिस मोड़ पर हैं वहां खुश हैं और जल्द ही वह अपने पार्टनर के बारे में भी बाते बताएंगी।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में कंगना से पूछा गया कि आज से पांच साल बाद वह खुद को कहां देखती हैं? इस पर कंगना ने कहा कि, 'मैं बिल्कुल शादी करना चाहूंगी और बच्चे भी। मैं खुद को पांच साल बाद एक मां और पत्नी के रूप में देखना चाहूंगी वहीं ऐसे एक शख्स के साथ जिसका नए भारत को लेकर एक अलग नजरिया हो'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने बताया कि वह शादी करने और मां बनने की कोशिश में हैं। साथ ही जब उनसे पूछा गया कि उनका पार्टनर कौन है तो इस पर कंगना ने कहा कि वह जल्द ही उनके बारे में सबकुछ बताएंगी। कंगना ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में इस वक्त बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
हाल ही में कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर डबल खुशी शेयर करते हुए लिखा था, 'जिस दिन मैं पद्मश्री सम्मान ले रही हूं उसी दिन मेरे प्रोड्यूसर के तौर पर नया सफर शुरू कर रही हूं। अपने प्रोडक्शन मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही टीकू वेड्स शेरू का फर्स्ट लुक सबसे पहले आपके साथ शेयर कर रही हूं। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है और उम्मीद है आपको पसंद आएगी। शूटिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही आपसे थिएटर्स पर मुलाकात होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।