फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने शेयर की बचपन की तस्वीर, खुद को बताया 'गांव की जोकर'

Thu, 01 Oct 2020 05:00 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 01 Oct 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Share Her Childhood Photo and Remember Those Days of Village
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत बीते करीब दो- तीन महीनों से काफी लाइम लाइट में हैं। पहले सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिनेता की मौत की जांच की मांग को लेकर। बाद में महाराष्ट्र सरकार से कंगना की चली तनातनी भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय रही। इसी बीच कंगना के लगातार बयानों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब एक बार फिर से कंगना रणौत ने अपनी बचपन की तस्वीर साझा कर फैंस का ध्यान खुद के ऊपर खींच लिया है।

Kangana Ranaut Share Her Childhood Photo and Remember Those Days of Village
कंगना रणौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दरअसल शिवसेना और पार्टी सांसद संजय राउत के साथ जारी तनाव के बीच अभिनेत्री कंगना रणौत ने बुधवार को अपने बचपन की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ कंगना ने अपने बचपन के दिनों को याद किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे बचपन में वो अपने गांव की जोकर कहलाती थीं और अपने बालों को भी खुद की काटती थी।

Kangana Ranaut Share Her Childhood Photo and Remember Those Days of Village
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

इन तस्वीरों को कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा किया है। तस्वीर के साथ कंगना ने लिखा, 'जब मैं छोटी थी, मैं खुद को मोतियों से सजाती थी, अपने बाल खुद काट लेती थी। घुटनों से ऊपर तक ऊंचे मोजे और हील्स पहनती थी। लोग मुझ पर हंसते थे। गांव की जोकर होने से लेकर लंदन, पेरिस न्यूयॉर्क फैशन वीक की फ्रंट रो में बैठने तक मैंने अहसास किया, फैशन कुछ नहीं, बस खुद को साबित करने का तरीका है।'

View this post on Instagram

When I was a little girl I decorated myself with pearls, cut my own hair, wore thigh high socks and heels. People laughed at me. From being a village clown to attending front rows of London, Paris, New York Fashion weeks I realised fashion is nothing but freedom of expression ❤️

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Share Her Childhood Photo and Remember Those Days of Village
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily

कंगना ने एक और तस्वीर शेयर की है, इसमें वह फूलों के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ कंगना ने लिखा, 'एक आग का दरिया है और डूब के जाना है।' बता दें कि कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। साथ ही वो हर मुद्दे पर अपनी राय भी देती रहती हैं जिसकी वजह से वो काफी लाइम लाइट बटोरती रहती हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Share Her Childhood Photo and Remember Those Days of Village
कंगना रणौत - फोटो : twitter: @KanganaTeam

गौरतलब है कि कंगना रणौत इस समय अपने होमटाउन हिमाचल में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में मुंबई बीएमसी ने कंगना के मुंबई स्थित दफ्तर के कुछ हिस्से को ढहा दिया था। उस समय कंगना मुंबई गई थीं। हालांकि इस समय ये मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में लंबित है।

पढ़ें: Bigg Boss 14 शुरू होने से पहले शहनाज गिल का Kiss वीडियो वायरल, सिद्धार्थ शुक्ला ने किया ऐसे रिएक्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed