फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक प्याली कड़क चाय: कंगना रणौत ऐसे करती हैं अपने दिन की शुरुआत, साझा की तस्वीर

Mon, 03 May 2021 10:20 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 03 May 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut shared her diet routine with kadak chai photo on twitter
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @@KanganaTeam

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत जितनी बेबाक हैं उतनी ही अपनी बेहतर सेहत को लेकर गंभीर भी। इन दिनों वे सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के अलावा फिटनेस को लेकर भी अपनी राय रख रही हैं। अब उन्होंने अपने एक ट्वीट के जरिए बताया है कि वे अपने दिन की शुरुआत कैसे करती हैं। साथ ही उनकी डायट रूटीन क्या है।

kangana ranaut shared her diet routine with kadak chai photo on twitter
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

बीते दिनों में कंगना ने कई ऐसे ट्वीट किए जो विवादित रहे। इस बीच अब उन्होंने स्वास्थ्य और खानपान को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। इसमें अभिनेत्री अपनी फिटनेस रूटीन बता रही हैं। कंगना ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में टेबल पर एक प्याली में चाय रखी नजर आ रही है। चाय के साथ एक अलग कटोरी में बादाम और किश्मिश के कुछ टुकड़े भी हैं।
 

kangana ranaut shared her diet routine with kadak chai photo on twitter
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि 'कई लोग जानना चाहते हैं कि मैं पूरे दिन क्या करती हूं क्या खाती हूं। मैं सभी लोगों को आज बताना चाहूंगी कि मैं क्या खाती हूं। इन चीजों को आप भी आजमा लीजिए। अगर ये आपकी इम्युनिटी को बढ़ाता है या वजन कम करता है।' इसके बाद उन्होंने फलों के बारें में भी बताया। तरबूज की फोटो शेयर करते हुए फल खाने की बात कही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut shared her diet routine with kadak chai photo on twitter
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

अभिनेत्री ने लिखा कि ' मैं दिन की शुरुआत एक गिलास पानी पीकर करती हूं, लेकिन कई बार ज्यादा पानी पीना भी शरीर के लिए नुकसानदेह होता होता है। पानी के बाद मैं एक कड़क चाय लेती हूं, इसके साथ पूरी रात पानी में भीगा हुआ बादाम और किशमिश भी खाती हूं।' इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें बंगाल चुनाव के नतीजों से खुद को निराश बताया। बहरहाल, फिर उन्होंने जूस पीने का अपना सीक्रेट शेयर किया।
 


 

विज्ञापन
kangana ranaut shared her diet routine with kadak chai photo on twitter
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

उन्होंने बताया कि 'नारियल पानी के लिए समय निकालती हूं। आप ताजा नींबू का रस या छाछ भी ले सकते हैं, अगर आप कोस्टल एरिया में नहीं रहते हैं। ध्यान दें कि ये मेरी डायट है जब मैं काम नहीं कर रही हूं। काम पर मैं ज्यादातर इस ड्रिंक के साथ छोटे स्नैक्स लेती हूं।' फिर कॉफी के बारे में भी बताया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed