फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए 'फटी जींस' पहनने का सिखाया तरीका, बोलीं- ऐसे पहनें ताकि...

Thu, 18 Mar 2021 11:19 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 18 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Shares Her Photos And Adviced Youngsters On Wearing Ripped Jeans
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा कुछ ट्रेंड कर रहा है तो वो है 'फटी जींस' और उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत। हाल ही में सीएम तीरथ सिंह रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान लड़कियों के रिप्ड जींस पहनने को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। इसके अलावा कुछ अभिनेत्रियों ने सीएम के इस बयान की आलोचना करते हुए फटी जींस में अपनी तस्वीरें शेयर कींं थी। तो वहीं अब इस मामले में अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी अपनी राय दे डाली है। अभिनेत्री ने युवाओं को फटी जींस पहनने का सही तरीका बताया है।

Kangana Ranaut Shares Her Photos And Adviced Youngsters On Wearing Ripped Jeans
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
कंगना रणौत अक्सर हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और इस बड़े मुद्दे पर भी अभिनेत्री ने अपनी राय रखी है। लेकिन उनकी ये राय सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रही है और उन्हें इस पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, कंगना रिप्ड जींस पहने हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'यदि आप रिप्ड जींस पहनना चाहते हैं तो मौसम के हिसाब से कूलनेस कोशियन्ट को जरूर ध्यान में रखिए जैसा इन तस्वीरों में नजर आ रहा है, ताकि ये आपका स्टाइल लगे ना कि ये आपकी भिखारियों वाली हालत को दर्शाए, जैसे इस महीने घरवालों से पैसे ना मिले हों, इन दिनों ज्यादातर युवा लड़के ऐसा ही करते दिख रहे हैं।' 
 
Kangana Ranaut Shares Her Photos And Adviced Youngsters On Wearing Ripped Jeans
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

खैर, ये पहली बार नहीं है जब कंगना रणौत ने ऐसा कुछ कहा है। हाल ही में कंगना उस वक्त सुर्खियों में आ गईं जब उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के ट्रांसफर की खबर पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये वहीं व्यक्ति है जिसने मुंबई की सड़कों पर मेरे बारे में अपमानजनक आर्ट को प्रोत्साहित किया। जब मैंने बदला लिया तो सोनिया सेना के द्वारा उसका बचाव किया गया और उन्होंने बदले के लिए मेरा घर तोड़ डाला। आज देखो शिवसेना ने उसे बाहर निकाल दिया। ये शिवसेना के अंत की शुरूआत है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Shares Her Photos And Adviced Youngsters On Wearing Ripped Jeans
नव्या नवेली नंदा और सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : Instagram

कंगना से पहले भी कई सेलेब्स ने सीएम रावत के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तो वहीं महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने सीएम रावत के इस बयान पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था, 'हमारे कपड़े बदलने से पहले अपनी मानसिकता बदलो। मैं अपनी रिप्ड जींस पहनूंगी। थैंक्यू। मैं उन्हें गर्व से पहनूंगी।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut Shares Her Photos And Adviced Youngsters On Wearing Ripped Jeans
तीरथ सिंह रावत - फोटो : self

बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत देहरादून में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के एक कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। वहां पर सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, 'आजकल महिलाएं फटी जींस पहनती हैं। उनके घुटने दिखते हैं, ये कैसे संस्कार हैं? ये संस्कार कहां से आ रहे हैं। इससे बच्चे क्या सीख रहे हैं और महिलाएं आखिर समाज को क्या संदेश देना चाहती हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed