फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanu Weds Manu: 'तनु वेड्स मनु' का तीसरा भाग बनाने की तैयारी में हैं कंगना रणौत? पोस्ट साझा कर कही यह बात

Tue, 23 May 2023 11:02 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 23 May 2023 11:02 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut shares throwback pic of film as Tanu Weds Manu returns turns 8 year talks about its third part
तनु वेड्स मनु - फोटो : social media

फिल्म 'तनु वेड्स मनु' रोमांटिक कॉमेडी जोनर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म फ्रेंचाइजी ने दर्शकों का खास मनोरंजन किया है। फिल्म के जरिए शांत स्वभाव के मनु यानी आर माधवन और उत्साही तनु यानी कंगना रणौत की प्रेम कहानी ने फैंस के दिल को छुआ और फिल्म ने एक कल्ट का दर्जा हासिल किया। बीते दिन यानी सोमवार, 22 मई को फिल्म के दूसरे पार्ट 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के आठ साल पूरे होने का जश्न मनाया गया। अब अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस फिल्म के तीसरे भाग के बारे में बात की है।

kangana ranaut shares throwback pic of film as Tanu Weds Manu returns turns 8 year talks about its third part
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के आठ साल पूरे होने पर कंगना रणौत ने सेट से एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ कंगना ने एक विशेष अनुरोध करते हुए कहा, "जैसा कि 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ने जनता की मांग पर आठ साल पूरे किए हैं, मैं आनंद एल राय जी से भाग तीन बनाने का अनुरोध करती हूं। क्या बोलते हो दोस्तो।''

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai: मिलिए ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के खलनायक से, लखनऊ के सूर्य का मुंबई तक फैला उजाला

kangana ranaut shares throwback pic of film as Tanu Weds Manu returns turns 8 year talks about its third part
तनु वेड्स मनु - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले एक इंटरव्यू में माधवन से पूछा गया था कि क्या कंगना ने फ्रैंचाइजी की शूटिंग के दौरान उन्हें डराया था। इस पर मैडी ने जवाब दिया था, "नहीं, मैं भयभीत नहीं था। मुझे क्यों होना चाहिए? वह 'तनु वेड्स मनु' और इसके सीक्वल में मेरी सह-कलाकार थीं और एक अद्भुत, सहायक और मिलनसार सह-कलाकार थीं।"

Vijay-Tamannaah: 'दोनों की केमिस्ट्री बहुत अच्छी है', विजय और तमन्ना के अफेयर की अफवाहों पर बोले गुलशन देवैया

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut shares throwback pic of film as Tanu Weds Manu returns turns 8 year talks about its third part
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के आठ साल पूरे होने के अवसर पर निर्देशक आनंद एल राय ने फिल्म से एक क्लिप साझा की थी, जिसमें फिल्म के कुछ मजेदार सीन्स दिखाए गए थे। उन सीन्स को देख फैंस भी बहुत खुश हो गए थे और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे थे। आनंद एल राय ने 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' से जुड़े अनसीन वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'यहां तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के कुछ अनदेखे पल हैं, क्योंकि हम आठ साल के प्यार, हंसी और अराजकता का जश्न मना रहे हैं।'

Bandaa: 'बंदा' के निर्देशक अपूर्व ने समीक्षकों के साथ ठोकीं ताल, मनोज बाजपेयी की तारीफ में कह दी यह बड़ी बात


 
विज्ञापन
kangana ranaut shares throwback pic of film as Tanu Weds Manu returns turns 8 year talks about its third part
कंगना रणौत - फोटो : social media
बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्म के बारे में तो कंगना रणौत अगली बार 'इमरजेंसी' में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसका निर्देशन भी वह खुद कर रही हैं। फिल्म का निर्माण मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। फिल्म में कंगना के अलावा मिलिंद सोमन, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके बाद वह 'तेजस' और 'चंद्रमुखी 2' में भी नजर आएंगी।

जब ऐश्वर्या के गाल छूने से पहले कांप रहे थे रणबीर, फिर...
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed