फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन के दौरान शायरी बोलने पर ट्रोल हुईं सारा, विक्की की हुई ऐसी हालत

Tue, 23 May 2023 10:53 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 23 May 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke Sara Ali Khan trolled for her shayari during promotions in Jaipur with Vicky Kaushal
सारा अली खान, विक्की कौशल - फोटो : social media

बॉलीवुड की असली राजकुमारी कही जाने वाली अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सारा के सुर्खियों में बने रहने की वजह अभिनेत्री का आगामी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' है, जिसमें उनके साथ अभिनेता विक्की कौशल नजर आ रहे हैं। दोनों की कलाकार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस समय दोनों प्रचार-प्रसार करने के लिए राजस्थान गए हुए हैं।  सारा और विक्की को हाल ही में जयपुर में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते देखा गया था। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसकी वजह से सारा बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। तो चलिए पता लगाते हैं कि आखिर सारा अली खान वीडियो में ऐसा क्या किया, जो नेटिजन्स का पारा हाई हो गया।

Zara Hatke Zara Bachke Sara Ali Khan trolled for her shayari during promotions in Jaipur with Vicky Kaushal
सारा अली खान, विक्की कौशल - फोटो : social media

सारा अली खान और विक्की कौशल ने कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का प्रमोशन करने के बाद इसका प्रचार करने के लिए राजस्थान को चुना। उनके इस राजस्थान टूर की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां अभी तक सारा और विक्की का राजस्थानी अंदाज फैंस को खूब भा रहा था, वहीं अब कुछ ऐसा हो गया है जिसके बाद नेटिजन्स सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में सारा अली खान एक शायरी सुना रही हैं, जिसने नेटिजन्स का गुस्सा भड़का दिया।

Zara Hatke Zara Bachke Sara Ali Khan trolled for her shayari during promotions in Jaipur with Vicky Kaushal
सारा अली खान, विक्की कौशल - फोटो : social media

हाल ही में सोशल मीडिया पर सारा अली खान और विक्की कौशल का एक वीडियो साझा किया गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान जयपुर की एक स्थानीय दुकान पर ओरहनी की खरीदारी कर रही हैं। खरीदारी करते वक्त सारा ने एक शायरी सुनाई, जो नेटिजन्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। अभिनेत्री ने कहा, 'नमस्ते दर्शकों, जैसा कि आप देख सकते हैं, हम हैं जयपुर में लुकिंग एट दुपट्टा, शॉपिंग और मूवी देखना विद परिवार इकट्ठा, स्पेशली इफ यू आर शॉपिंग विद श्री हट्टा गट्टा।' विक्की कौशल उनकी शायरी सुनने के बाद दुपट्टे से अपना चेहरा ढंकते नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

विज्ञापन
विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke Sara Ali Khan trolled for her shayari during promotions in Jaipur with Vicky Kaushal
सारा अली खान-विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेटिजन्स सारा अली खान की शायरी से चिढ़ गए और उन्होंने इसे शर्मिंदा करने वाला कहा। एक यूजर ने लिखा, 'नहीं, नहीं, यह प्रचार नहीं है, अगर यह है तो यह मुझे फिल्म न देखने का एक और कारण दे रहा है।' दूसरे ने लिखा, 'यार सारा को इसे रोकना होगा। यह वास्तव में मजेदार नहीं है।' एक अन्य ने लिखा, 'मैं सचमुच शुरुआत में ही रो पड़ी जब उसने बोलना शुरू करने से पहले एक सांस भरी।' लोग लगातार वीडियो पर इस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं, जो सारा के लिए एक अच्छा संकेत नहीं है।
Bandaa: 'बंदा' के निर्देशक अपूर्व ने समीक्षकों के साथ ठोकीं ताल, मनोज बाजपेयी की तारीफ में कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke Sara Ali Khan trolled for her shayari during promotions in Jaipur with Vicky Kaushal
जरा हटके जरा बचके - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले प्रमोशन के लिए सारा अली खान और विक्की कौशल ने राजस्थान के 170 सदस्यों की ज्वाइंट फैमिली से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने वहां के व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ ही तस्वीरें भी खींची। 'जरा हटके जरा बचके' की बात करें तो फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
War 2: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed