फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग-तापसी पर करोड़ों की हेराफेरी के आरोपों के बाद कंगना रणौत का निशाना, कहा- ‘ये केवल आतंकी नहीं हैं...’

Fri, 05 Mar 2021 08:11 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 05 Mar 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut tweeted about the Income Tax raid against Taapsee Pannu Anurag Kashyap and others
कंगना रणौत, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/kanganaranaut, taapsee

अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, विकास बहल सहित फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोग आयकर विभाग के रडार पर हैं। बीते दो दिनों से उनके घर या ऑफिस पर अधिकारियों की कार्रवाई जारी है। इन सितारों पर टैक्स चोरी के आरोप हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला फैंटम प्रोडक्शंस से जुड़ा हुआ है। अब इस पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने प्रतिक्रिया दी है।

Kangana Ranaut tweeted about the Income Tax raid against Taapsee Pannu Anurag Kashyap and others
कंगना रणौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut

कंगना ने अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू की खबर का एक लिंक साझा किया। जिसमें लिखा है कि छापामारी के दौरान आयकर विभाग को 650 करोड़ के हेर फेर का पता चला है। इससे पहले खबर आई थी कि 350 करोड़ रुपये की लेन देन में गड़बड़ी है।

Kangana Ranaut tweeted about the Income Tax raid against Taapsee Pannu Anurag Kashyap and others
कंगना रणौत - फोटो : PTI

कंगना लिखती हैं कि 'हर मिनट संख्या बढ़ रही है। यह केवल वह पैसे हैं जिनके बारे में सुराग मिला है। कोई केवल कल्पना ही कर सकता है कि मनी लॉन्ड्रिंग की असली संख्या क्या है। टुकड़े गैंग के आतंकवादी रैकेट को सामने लाने की जरूरत है जो बुलीडवुड में हो रहा है। ये केवल आतंकी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut tweeted about the Income Tax raid against Taapsee Pannu Anurag Kashyap and others
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

एक अन्य ट्वीट में कंगना लिखती हैं कि 'क्वान एजेंसी और फैंटम प्रोडक्शन हाउस में मी टू और दुष्कर्म के कई आरोपी थे लेकिन बुलीडवुड ने उन्हें हमेशा बचाया। अनुराग कश्यप जैसे लोग ना केवल दुष्कर्म के आरोपी हैं बल्कि उन्होंने सुशांत की मौत को सही ठहराने की भी कोशिश की। ये सोचते थे यही सच्चा न्याय है।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut tweeted about the Income Tax raid against Taapsee Pannu Anurag Kashyap and others
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/taapsee, anuragkashyap10

मालूम हो कि तापसी और अनुराग कश्यप समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों और कंपनियों पर आयकर विभाग की छापेमारी और जांच चल रही है। आयकर विभाग ने गुरुवार को जारी अपने बयान में बताया कि सर्च के दौरान इन प्रोडक्शन हाउस के आय और शेयर में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के सबूत मिले हैं।  विभाग के अफसरों ने अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू का बयान दर्ज किया। साथ ही विभाग ने कुछ लॉकर्स पर पाबंदी लगाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed