फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना बोलीं- 'गांधीजी नेहरू जैसा कमजोर दिमाग चाहते थे इसलिए सरदार पटेल प्रधानमंत्री नहीं बने'

Sat, 31 Oct 2020 12:12 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 31 Oct 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut tweets on sardar vallabhbhai patel birth anniversary
कंगना रणौत - फोटो : ANI

कंगना रणौत बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। पिछले कुछ समय से वह लगातार चर्चा में हैं। कंगना ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया है और देश का महान नेता बताया है। हालांकि कंगना ने अपने ट्वीट में महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू की आलोचना भी की है।

Kangana ranaut tweets on sardar vallabhbhai patel birth anniversary
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना रणौत ने एक के बाद एक तीन ट्वीट्स किए। पहले ट्वीट में कंगना ने लिखा- ‘उन्होंने प्रधानमंत्री का योग्य और निर्वाचित पद का बलिदान कर दिया जिससे गांधी खुश रहें क्योंकि उन्हें (गांधी) लगता था कि नेहरू बेहतर अंग्रेजी बोलते हैं। इससे सरदार पटेल नहीं बल्कि पूरे देश को दशकों तक नुकसान हुआ। हमें बेशर्मी के साथ वह छीन लेना चाहिए जिस पर हमारा हक है।' 
 

Kangana ranaut tweets on sardar vallabhbhai patel birth anniversary
कंगना रणौत - फोटो : PTI

अपने दूसरे ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'वह भारत के असली लौह पुरुष हैं। मेरा मानना है कि गांधी जी नेहरू की तरह एक कमजोर दिमाग चाहते थे, ताकि वे उन्हें नियंत्रण में रख सकें और नेहरू को आगे कर सभी निर्णय ले सकें। यह अच्छी योजना थी लेकिन गांधी की मृत्यु के बाद जो हुआ वह बहुत बड़ी त्रासदी थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut tweets on sardar vallabhbhai patel birth anniversary
कंगना रणौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut

कंगना ने ट्वीट कर कहा, 'भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल को उनकी जयंती पर याद करती हूं। आप एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने हमें आज का अखंड भारत दिया है, लेकिन आपने प्रधानमंत्री का पद त्याग कर महान नेतृत्व और दूरदर्शिता को हमसे दूर किया है। हमें आपके फैसले पर बहुत अफसोस है।'
 

 

विज्ञापन
Kangana ranaut tweets on sardar vallabhbhai patel birth anniversary
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

बता दें कि 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती है। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed