फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एवरेस्ट को फतह करने निकलेंगी 'झांसी की रानी', साथ में होंगे अमिताभ बच्चन

Tue, 09 Jan 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Jan 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut work with amitabh bachchan in r balki next movie based on arunima sinha
kangana and amitabh

ग्लैमरस एक्ट्रेस कंगना रनौत फिलहाल फिल्म 'मर्णिकणिका' की शूटिंग में व्यस्त है, लेकिन इसके बाद उनका अगला प्रोजेक्ट बेहद खास है। कंगना जल्द ही एक बायोपिक में दिखेंगी लेकिन खास बात ये है कि इस रोल के लिए कंगना को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आगे की स्लाइड्स में देखिए किस फिल्म में नजर आएंगी कंगना।



पढ़ें: मर्डर मिस्ट्री से भरपूर है 'वोदका डायरीज' का Trailer, कातिल को कैसे ढूढ़ेंगे केके मेनन

kangana ranaut work with amitabh bachchan in r balki next movie based on arunima sinha
kangana ranaut and Arunima Sinha

मैरी कॉम, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और मिल्खा सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बाद अब विश्व रिकॉर्ड धारी पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा की संघर्षगाथा रुपहले पर्दे पर उतरेगी। इस फ‍िल्‍म में अरुण‍िमा स‍िन्‍हा का क‍िरदार कंगना रनौत न‍िभाएंगी। खास बात ये होगी की फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी होंगे। ऐसा पहली बार होगा जब अमिताभ बच्चन और कंगना स्क्रीन शेयर करेंगे।

kangana ranaut work with amitabh bachchan in r balki next movie based on arunima sinha
r balki

फिल्म के निर्देशक आर बाल्की होंगे। आर बाल्की हमेशा अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। चीनी कम, पा, इंग्लिश-विग्लिंश और डियर जिंदगी बाल्की की बेहतरीन फिल्में हैं। उनकी आने वाली फिल्म अक्षय कुमार स्टारर 'पैडमैन' है जो कि 25 जनवरी को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut work with amitabh bachchan in r balki next movie based on arunima sinha
kangana ranaut

एक पैर न होने और तमाम मुश्किलों के बावजूद दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली अरुणिमा सिन्हा के रोल के लिए जाहिर है कंगना को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इस फिल्म का नाम ‘अरुणिमा: ए स्टोरी ऑफ माउंटेनियर’ होग। फिल्म वर्ष 2019 में गणतंत्र दिवस के आस-पास रिलीज होगी।

विज्ञापन
kangana ranaut work with amitabh bachchan in r balki next movie based on arunima sinha
Arunima Sinha

बता दें कि जाने-माने फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता फरहान अख्तर ने भी अरुणिमा के संघर्षपूर्ण जीवन पर फिल्म बनाने में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन रॉयल्टी संबंधी अरुणिमा की शर्तों पर बात नहीं बनने की वजह से मामला आगे नहीं बढ़ सका था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed