बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर एक बार फिर दुल्हन बन गई हैं। बेबी डॉल फेम सिंगर ने अपने बॉयफ्रेंड गौतम के साथ शनिवार के सात फेरे ले लिए। सिंगर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। शादी के बाद सिंगर ने एक जोरदार पार्टी रखी। इस पार्टी में वह अपने पति गौतम के साथ खूब मस्ती करती दिखाई दीं। आफ्टर पार्टी में दूल्हा-दुल्हन समेत मेहमानों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान कनिका कपूर ने उनके हिट सॉन्ग बेबी डॉल पर पति के साथ जमकर डांस किया।
Kanika Kapoor Wedding: पार्टी में कनिका कपूर ने गौतम के साथ किया जोरदार डांस, पति को किस करते हुए वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपल ने पार्टी की तस्वीरें और वीडियो दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किए। इस पार्टी में कनिका ने लाल रंग की शिमरी वन शोल्डर ड्रेस पहनी थी, जबकि गौतम नीले रंग की शर्ट और काली पैंट में नजर आ रहे थे। कनिका और गौतम के दोस्तों ने उन्हें कंधे पर उठा रखा था। दोनों ने डांस करते हुए एक-दूसरे को लिप किस किया। कपल का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कनिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने दोस्तों द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों में वह एक हाथ ड्रिंक लिए हैं और गौतम के साथ कुछ दोस्तों के साथ पोज दे रही हैं। कनिका ने शनिवार को अपनी शादी की तस्वीरों के साथ पति के लिए एक स्वीट नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'परियों की कहानियां आपके साथ भी घट सकती हैं, बस उनपर यकीन करना बंद मत कीजिए। सपने देखिए क्योंकि एक दिन वो सपने पूरे हो जाते हैं। मुझे मेरा राजकुमार मिला, मुझे मेरा सह-कलाकार मिला। मैं इस दुनिया की बहुत-बहुत आभारी हूं जिसने हमें मिलाया है।'
कनिका कपूर की यह दूसरी शादी है। इससे पहले अभिनेत्री 18 साल की उम्र में बिजनेसमैन राज चंडोक से शादी करने के बाद लंदन चली गई थी। कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया। उन्होंने अपने तीनों बच्चों अयाना, समारा और युवराज को अकेले पाला। रिसेप्शन से पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, उसमें सिंगर अपने बेटे युवराज के साथ जुगनी जी के गाने पर डांस करते हुए देखी गई थीं।