सब्सक्राइब करें

Sunday Box Office Collection: ‘भूल भुलैया 2’ रविवार शाम तक 50 करोड़ के पार, देर रात तक अभी और बढ़ेगा कलेक्शन

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sun, 22 May 2022 12:15 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Dhaakad Box Office Collection Day 2 Kartik Aaryan films scores big Kangna film is a disaster
भूल भुलैया 2 - फोटो : social media

 

अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने पहले वीकएंड पर ही हाफ सेंचुरी मार दी है। फिल्म की टिकट बिक्री के रविवार शाम तक आए आंकड़ों के हिसाब से फिल्म रविवार को करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई करती दिख रही है। फिल्म के शोज सुबह से ही हाउसफुल होने की खबरें आ रही हैं और दोपहर बाद तक फिल्म दिखा रहे सिनेमाघरों में काफी रौनक रही है। फिल्म के दूसरे दिन के अंतिम आंकड़ों की खबर हम आपको पहले ही दे चुके हैं। फिल्म दिखा रहे सिनेमाघरों का शाम छह बजे के शोज तक का ऑन लाइन टिकट कलेक्शन 18 करोड़ रुपये के पार हो चुका है और इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 50 करोड़ रुपये के ऊपर निकल गई। फिल्म के लेट नाइट शोज के आंकड़े आने के बाद इस कमाई के अभी और बढ़ने की उम्मीद है।

Trending Videos
Bhool Bhulaiyaa 2 Dhaakad Box Office Collection Day 2 Kartik Aaryan films scores big Kangna film is a disaster
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूल भुलैया 2’ के कारोबार में तगड़ा उछाल फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने शुक्रवार के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 14.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले दिन की ये कमाई न सिर्फ इस साल अब तक रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा है बल्कि खुद कार्तिक आर्यन के करियर की भी ये सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। फिल्म के पहले वीकएंड में ही करीब 50 करोड़ रुपये कमा लेने की उम्मीदें दिखनी लगी हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 28 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोत्तरी दर्ज करते हुए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 18.34 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। फिल्म का दो दिन का नेट कलेक्शन अब 32.45 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Dhaakad Box Office Collection Day 2 Kartik Aaryan films scores big Kangna film is a disaster
धाकड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले वीकएंड में 50 करोड़ की उम्मीद शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की दूसरे दिन की कुल कमाई (ग्रॉस कलेक्शन) करीब 21.10 करोड़ रुपये रही है। फिल्म की पहले दिन की कमाई 14.11 करोड़ रुपये मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई दो दिनों में करीब 31.11 करोड़ रुपये रही है। फिल्म का रविवार का कलेक्शन 20 करोड़ रुपये से ऊपर रहने की उम्मीद जताई जा रही है और इस हिसाब से निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ पहले वीकएंड में ही 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर जाएगी।

Bhool Bhulaiyaa 2 Dhaakad Box Office Collection Day 2 Kartik Aaryan films scores big Kangna film is a disaster
धाकड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

धाकड़’ ने छोड़ दिया मैदान
वहीं कंगना रणौत की फिल्म ‘धाकड़’ का हाल शनिवार के दिन और खराब रहा। फिल्म की कमाई शनिवार को सिर्फ 1.05 करोड़ रुपये रही है। पहले दिन फिल्म ने करीब 1.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। दो दिन में सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये कमाकर ये फिल्म कंगना रणौत की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में एक और फिल्म बनने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया हालांकि मिली जुली रही है, लेकिन चिंता इस बात की है कि फिल्म को देखने लोग आ ही नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Dhaakad Box Office Collection Day 2 Kartik Aaryan films scores big Kangna film is a disaster
'अनेक' में आयुष्मान खुराना का लुक - फोटो : Instagram

अगले हफ्ते रिलीज होगी अनेक
अगले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बनाने वाली कंपनी टी सीरीज की ही एक और फिल्म ‘अनेक’ रिलीज होने जा रही है। निर्देशक अनुभव सिन्हा की इस फिल्म में उनकी पिछली फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के हीरो आयुष्मान खुराना पर ही पूरा दारोमदार टिका है। आयुष्मान खुराना की अमिताभ बच्चन के साथ वाली फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ के बाद से उनका बाजार काफी गड़बड़ाया है। उनकी पिछली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। फिल्म ‘अनेक’ का प्रचार भी कायदे से अभी तक शुरू नहीं हो सका है। पता चला है कि आयुष्मान खुराना इस फिल्म के प्रचार के लिए सोमवार से मैदान में उतरने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed