फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी कॉमेडियन के निधन से शोक में बॉलीवुड सितारे, कपिल शर्मा सहित इन हस्तियों ने जताया दुख

Sat, 07 Mar 2020 10:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 07 Mar 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma and Daler Mehndi gave sorrow on pakistani comedian Amanullah Khan death
Amanullah Khan, Kapil Sharma - फोटो : amar ujala

पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन अमानुल्लाह खान का शुक्रवार को निधन हो गया था। वह 70 साल के थे। उनके निधन के बारे में जानकर पाकिस्तान सहित भारतीय कलाकारों के बीच शोक का माहौल है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बॉलीवुड के कई सितारों ने अमानुल्लाह खान के निधन पर अफसोस जताया है और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

Kapil Sharma and Daler Mehndi gave sorrow on pakistani comedian Amanullah Khan death
Amanullah Khan - फोटो : social media

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में चंदू का किरदार करने वाले कलाकार चंदन प्रभाकर ने अमानुल्लाह खान को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'माफ करना, मैं ये भूल ही गया था कि हंसाने वाला रुलाता भी है'। कपिल शर्मा ने भी चंदन प्रभाकर के रीट्वीट को ट्वीट करते हुए अमानुल्लाह खान के निधन पर शोक जताया है। 
 

Kapil Sharma and Daler Mehndi gave sorrow on pakistani comedian Amanullah Khan death
kapil sharma - फोटो : social media

कपिल शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वे एक महान कलाकार ही नहीं बल्कि बड़े दिलवाले एक शानदार इंसान थे, जिन्होंने बहुत सारे कलाकारों को अपने सपने पूरे करने का मौका दिया। खान साहेब आपकी जगह की भरपाई कोई नहीं कर सकता। हम आपको याद करेंगे।' इनके अलावा मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने भी अमानुल्लाह खान के निधन पर अफसोस व्यक्त किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma and Daler Mehndi gave sorrow on pakistani comedian Amanullah Khan death
Daler Mehndi - फोटो : amar ujala

दलेर मेहंदी ने ट्विटर पर लिखा, कॉमेडी किंग अमानुल्लाह खान साहब का निधन हो गया है। उनकी आत्म को शांति मिले। उनके अलावा और भी कई पाकिस्तानी कलाकारों ने भी अमानुल्लाह खान के निधन पर शोक प्रकट किया। गौरतलब है कि अमानुल्लाह खान हफ्ते भर से फेफड़े और किडनी की बीमारी के कारण लाहौर के अस्पताल में भर्ती थे।
 

विज्ञापन
Kapil Sharma and Daler Mehndi gave sorrow on pakistani comedian Amanullah Khan death
Amanullah Khan - फोटो : social media

बात करें अमानुल्लाह खान की शख्यित की तो वह गुजरांवाला से लाहौर काम के लिए आए थे। पहली बार वह दर्शकों के नजर तब आए जब वह सूफी श्राइन दाता दरबार के पास रोड शो कर रहे थे। इसके बाद अमानुल्लाह ने लाहौर के कई लोकल थिएटर्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। वह  'वन-मैन कॉमेडी' नाम के एक शो की वजह से काफी सुर्खियों में आए थे। इस शो में मशहूर सितारों की मिमिक्री की जाती थी। इसी शो ने उन्हें कॉमेडी किंग का दर्जा दिलाया।

पढ़ें: सितारों के बीच बढ़ा कोरोनावायरस का खौफ, अभिनेता ने पत्नी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने से किया मना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed