फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंची मुंबई पुलिस, अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Sat, 14 Mar 2020 07:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 14 Mar 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma gave special tribute to Mumbai Police with sooryavanshi actor Akshay Kumar Rohit Shetty
The Kapil Sharma Show - फोटो : Sony TV

कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो हमेशा से काफी सुर्खियों में रहता है। 'द कपिल शर्मा शो' में बॉलीवुड के सितारे भी अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने पहुंचते हैं। यहां पहुंचकर फिल्मी सितारे अपने बारे में नए-नए खुलासे भी करते हैं, लेकिन इस बार 'द कपिल शर्मा शो' में मुंबई पुलिस पहुंची है। कपिल शर्मा के शो में पहुंचे मुंबई पुलिस के अधिकारियों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं ऐसा पहली बार हुआ जब मुंबई पुलिस किसी शो के सेट पर पहुंची है। 

Kapil Sharma gave special tribute to Mumbai Police with sooryavanshi actor Akshay Kumar Rohit Shetty
Mumbai Police - फोटो : social media

दरअसल 'द कपिल शर्मा शो' में अभिनेता अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे। चूंकि फिल्म सूर्यवंशी एक पुलिस ऑफिसर की कहानी को बयां करती हैं ऐसे में कपिल शर्मा ने अपने शो को मुंबई पुलिस के जरिए बेहद खास बनाने के कोशिश की है। जी हां, 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन के दौरान मुंबई पुलिस बतौर मुख्य अतिथि पहुंची। 

Kapil Sharma gave special tribute to Mumbai Police with sooryavanshi actor Akshay Kumar Rohit Shetty
द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बात की जानकारी खुद कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपने शो से जुड़ी एक तस्वीर साझी की है। इस तस्वीर में मुंबई पुलिस के अधिकारी 'द कपिल शर्मा शो' के शो में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए कपिल शर्मा ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में मुंबई पुलिस के जज्बे को सलाम किया और शो में आने के लिए धन्यवाद दिया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma gave special tribute to Mumbai Police with sooryavanshi actor Akshay Kumar Rohit Shetty
द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'आप दिन रात हमारी सुरक्षा के लिए काम करते हैं, कुछ समय के लिए ही सही,आज आपका मनोरंजन करके दिल को बहुत अच्छा लगा। हमारे शो में आकर इसको और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आपका दिल से शुक्रिया।' कपिल शर्मा की इस पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें फिल्म सूर्यवंशी की तो इस फिल्म की रिलीज पर कोरोना वायरस की वजह से संकट के बादल छा गए हैं। 

विज्ञापन
Kapil Sharma gave special tribute to Mumbai Police with sooryavanshi actor Akshay Kumar Rohit Shetty
द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार की ये 24 मार्च को रिलीज होनी वाली थी, लेकिन भारत में बढ़ते कोरोना वायरस क प्रकोप से कई निर्देशकों और कलाकारों ने अपनी फिल्मी की रिलीज डेट का आगे बढ़ा दिया है और अपनी फिल्मों की शूटिंग को भी रोक दिया है। ऐसे में फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज को भी स्थगित कर दिया गया है। हालांकि अब ये फिल्म कब रिलीज होगी इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि रणवीर सिंह और अजय देवगन कैमियो रोल में दिखाई देंगे। 

पढ़ें: हॉलीवुड से बॉलीवुड तक पर दिखा कोरोनो वायरस का असर, कार्यक्रम हुए रद्द, बदली फिल्मों की रिलीजिंग डेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed