{"_id":"5b973a8b867a557ea40c7fea","slug":"kapil-sharma-new-produce-film-son-of-manjeet-singh-first-poster-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमेडी छोड़ कपिल शर्मा ने अब अपनाया ये रास्ता, यकीन नहीं आ रहा तो खुद ही पढ़ लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉमेडी छोड़ कपिल शर्मा ने अब अपनाया ये रास्ता, यकीन नहीं आ रहा तो खुद ही पढ़ लें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से लाइमलाइट से दूर को चुके एक्टर और कॉमेडियन कपील शर्मा एक बार फिर से धीरे-धीरे परदे पर वापसी कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि कपिल जल्द ही कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ टीवी पर दोबारा वापसी करने वाले हैं। वहीं दूसरी और अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। इस बार कपिल शर्मा एक्टिंग नहीं बल्कि दूसरे अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे।
जी हां कॉमेडियन कपिल शर्मा इस बार फिल्म में किसी एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि प्रोड्यूसर के तौर पर दिखाई देंगे। सोमवार को उन्होंने अपनी अपकमिंग प्रोड्यूस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। कपूर शर्मा की इस फिल्म का नाम 'सन ऑफ मंजीत सिंह' है। इस फिल्म में कॉमेडियन-एक्टर गुरप्रीत गुगी और विक्रम ग्रोवर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि कपिल शर्मा और गुरप्रीत गुगी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं।
प्रोड्यूस कपिल शर्मा ने सोमवार को फिल्म का पोस्टर अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर जानकारी दी है। 'सन ऑफ मंजीत सिंह' के पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। यह फिल्म अगले महीने 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि 'सन ऑफ मंजीत सिंह' की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते और प्यार पर आधारित होगी।
“Son of Manjeet Singh” First Look🙏🙏 #12thOct @SumeetSinghM @Saga_Hits @SCMPicture @GurpreetGhuggi @vikramgrover201 pic.twitter.com/8ZI7cD7gYi
— KAPIL (@KapilSharmaK9) September 10, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि कपिल शर्मा लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा काफी समय से डिपरेशन का शिकार हुए पड़े हैं। तबीयत खराब होने की वजह से कपिल शर्मा के शरीर का वजन भी काफी बढ़ गया है। खबर है कि वह दीवाली तक कृष्णा अभिषेक के साथ छोटे परदे पर एक कॉमेडी शो लेकर आएंगे। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।