{"_id":"61a31d0b94079808ff3e26a5","slug":"kapil-sharma-talks-about-virat-kolhi-and-world-cup-with-anushka-sharma-without-taking-his-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat-Anushka: किसी ने विराट का नाम भी नहीं लिया, लेकिन ब्लश करते हुए लाल हो गई थीं अनुष्का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Virat-Anushka: किसी ने विराट का नाम भी नहीं लिया, लेकिन ब्लश करते हुए लाल हो गई थीं अनुष्का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Virat Kohli and Anushka Shrama
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो के दौरान हमेशा ही अनोखे अंदाज में लोगों को हंसाते गुदगुदाते नजर आते हैं। नए कलाकारों से लेकर वरिष्ठ तक, सभी लोग द कपिल शर्मा शो के सेट पर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ हुआ था जब वो बतौर मेहमान कपिल के सेट पर पहुंची थीं और बातचीत के दौरान कॉमेडियन के वनलाइनर सुनकर ब्लश करने लगी थीं।
2 of 5
virat kohli, anushka sharma
- फोटो : social media
दरअसल बातचीत में अनुष्का ने कहा कि कपिल हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है। तुम खुद को ही देख लो, तुम्हारे पीछे तुम्हारी पत्नी है। हालांकि कपिल ने मजाक करते हुए इसपर रिप्लाई किया कि वो क्या करेगी, वो तो खुद ही हाथ जितनी है। इसपर अनुष्का को हंसी आ गई। लेकिन अगली लाइन सुनकर अनुष्का शर्म के मारे ब्लश ही करने लगीं।
3 of 5
Anushka Sharma, Virat Kohli
- फोटो : Social Media
कपिल ने आगे कहा कि हां, ये बात जरूर है कि अगर आपके जैसी महिला का हाथ किसी पुरुष के पीछे हो तो वो तो वर्ल्ड कप जीतकर ले आए। इतना सुनते ही अनुष्का मुस्कुराने लगीं और ब्लश करने लगीं। ऑडियंस भी इशारों इशारों में सबकुछ समझ गए और ताली बजाकर हंसने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli, anushka sharma
- फोटो : social media
'वर्ल्ड कप जीतने' से कपिल का इशारा क्रिकेट की तरफ था और अपनी बातों से उन्होंने बिना नाम लिए ही अनुष्का को विराट की याद दिला दी थी। पूरी बातचीत में किसी ने भी विराट का नाम नहीं लिया लेकिन अनुष्का के साथ-साथ वहां मौजूद दर्शकों को भी कपिल की बातें समझ आ गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli and Anushka Sharma
मालूम हो कि अनुष्का और विराट की मुलाकात एक टीवी कमर्शियल की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद उन्हें कई जगह साथ में देखे जाने का सिलसिला शुरू हुआ था, जिसके कारण दोनों के बीच अफेयर की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। लंबे समय तक लोगों के दिलों में अपने रिश्ते को लेकर उत्सुकता बनाए रखने के बाद 2017 में दोनों ने शादी कर ली थी। अब विराट और अनुष्का एक प्यारे सी बच्ची के पिता-माता बन चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।