सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' सिनेमा घरों में धमाल मचा रही है। भाईजान को पर्दे पर देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस सिनेमा घर पहुंच रहे हैं और अलग-अलग तरीके से अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान की फिल्म देख दिवाने हुए फैंस ने थियेटर के अंदर पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की है।
Antim: थियेटर के अंदर फैंस को पटाखे फोड़ते देख सलमान से नहीं हुआ कंट्रोल, वीडियो शेयर कर कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे खुशियां मनाने का एक तरीका भले की कहा जा सकता है, लेकिन सलमान खान ने ऐसा करने वाले फैन को सोशल मीडिया के माध्यम से समझाने की कोशिश की है। उन्होंने वायरल हो रहे वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करते हुए साफ-साफ लिखा है कि थियेटर के अंदर पटाखे फोड़ने जैसे काम करने से बचें, क्योंकि इसका परिणाम बहुत खतरनाक हो सकता है।
उन्होंने लिखा कि सभी प्रशंसकों से मेरा अनुरोध है कि हॉल के अंदर पटाखे न ले जाएं क्योंकि यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है, जिससे आपके साथ-साथ अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। मैं सिनेमा घरों के मालिकों से भी अनुरोध करता हूं कि दर्शकों को पटाखे ले जाने की अनुमति न दें। प्रवेश द्वार पर ही सुरक्षा जांच कर उन्हें ऐसा करने से रोकें।
सलमान ने अंत में लिखा कि हर तरह से फिल्म का आनंद लीजिए, उसे एंजॉय कीजिए लेकिन प्लीज, प्लीज इस तरह के कामों से बचिए। सभी फैंस से यह मेरा आग्रह है...धन्यवाद।
मालूम हो कि सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' उनके ही प्रोडक्शन कंपनी से बनी है जिसका निर्देशन उनके बहनोई आयुष शर्मा ने किया है। फिल्म की कहानी तो लोगों को खूब पसंद आ रही है, लेकिन लचर मार्केटिंग और खराब पीआर के चलते इसकी ओपनिंग उम्मीद से काफी कम रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ यह सलमान खान के करियर की बीते 10 साल की सबसे कम ओपनिंग पाने वाली पहली फिल्म बन गई है।