{"_id":"61a3039ef6c1ba43c66f903c","slug":"story-behind-anil-kapoor-and-madhuri-dixit-chemistry-on-screen-affairs-news-during-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anil Kapoor: अचानक क्यों बढ़ गई थी अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के बीच दूरी, फिल्मों में भी साथ नहीं आते थे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anil Kapoor: अचानक क्यों बढ़ गई थी अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के बीच दूरी, फिल्मों में भी साथ नहीं आते थे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 28 Nov 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अकिलिस टेंडन की समस्या से जूझ रहे बॉलीवुड स्टार अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबा काला कोट पहनकर जर्मनी की सड़कों पर चलते अनिल कपूर के वीडियो को देख फैंस उनसे उनका हालचाल पूछ रहे हैं। फैंस चिंता जता रहे हैं कि अनिल पूरी तरह ठीक हैं या नहीं? इसी बीच आपको बताते हैं बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जिसे कम ही लोग जानते होंगे।
2 of 5
'बेटा' में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित
पर्दे पर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी का धमाल तो आपने देखा ही है। शुरुआती दिनों से ही अनिल और माधुरी की जोड़ी को दर्शकों का प्यार मिलता आया है। बेटा, खेल, तेजाब, परिंदा और जमाई राजा जैसी फिल्मों को लोगों ने दिवानों जैसा प्यार दिया था। लोग उन्हें साथ देखना पसंद करते थे, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब फैंस उन्हें एक साथ देखने के लिए तरस गए थे।
3 of 5
माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर
दरअसल इतनी सारी फिल्मों की शूटिंग साथ में करने और लंबे समय तक एक साथ काम करने के कारण माधुरी और अनिल के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। वो दोनों शूटिंग के बाद भी सेट पर अक्सर साथ में समय बिताते थे। इन सब के बीच उनके बारे में अलग-अलग तरह की अफवाह उड़ने लगी। कई जगह माधुरी और अनिल के अफेयर की चर्चा होने लगी। माधुरी भी इन बातों से अनजान नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित
एक दिन अनिल कपूर की पत्नी सुनीता अपने बच्चों के साथ उनसे मिलने के लिए सेट पर पहुंची थीं। अनिल पत्नी और बच्चों के साथ सेट पर समय बिता रहे थे, तभी वहां से माधुरी गुजरीं। उन्होंने अनिल को परिवार के साथ समय बिताता हुआ देखा तो उन्हें लगा कि कहीं अनके अफेयर की खबरों के कारण कहीं अनिल के परिवार में दूरियां न बढ़ जाए। इसके बाद से माधुरी ने अनिल से दूरी बना ली और फिल्मों में भी साथ काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने एक साक्षात्कार में भी बताया था कि मैं ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहती थी, जो अनिल के परिवार के लिए किसी भी तरह की मुश्किल खड़ी करे या फिर उनके परिवार के सदस्य को हानी पहुंचाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।