फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज 'दूल्हा' बनेंगे कपिल शर्मा, शादी के लिए पंजाब पहुंची दोस्तों की टोली, कराया फोटोशूट

Wed, 12 Dec 2018 02:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma wedding ceremony the kapil sharma show cast reached
kapil sharma - फोटो : instagram
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी आज है। कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग पंजाब के जालंधर में शादी कर लेंगे। प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। वहीं कपिल की शादी के जश्न की तस्वीरें सामने आ गई हैं। कपिल पंजाब के जालंधर में शादी कर रहे हैं। आपको बता दें कि जालंधर गिन्नी को होमटाउन है।


kapil sharma wedding ceremony the kapil sharma show cast reached
kapil sharma - फोटो : instagram
हाल ही में गिन्नी की मेंहदी की रस्म हुई थी, जिसकी तस्वीरें कपिल शर्मी के फैंस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं कपिल की शादी में शामिल होने के लिए उनके दोस्त पंजाब पहुंच रहे हैं।
 
kapil sharma wedding ceremony the kapil sharma show cast reached
kapil sharma - फोटो : instagram
बता दें कि, सुमोना चक्रवती, राजीव ठाकुर और सिंगर ऋचा शर्मा कपिल की शादी में शामिल होने के लिए पंजाब पहुंच गए हैं। सभी ने कपिल के साथ ग्रुप फोटोशूट भी कराया। दोस्तों संग कपिल मस्ती के मूड में दिखे। वहीं कपिल के शो 'द कपिल शर्मा' की पूरी टीम कपिल के घर अमृतसर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma wedding ceremony the kapil sharma show cast reached
kapil sharma
रिपोर्ट्स की मानें तो कई करीबी जालंधर भी पहुंच चुके हैं। शादी के बाद कपिल शर्मा एक रिसेप्शन पार्टी देंगे, जिसमें मनोरंजन और कारोबार जगत के दिग्गज शामिल हो सकते हैं। शादी के बाद कपिल "द कपिल शर्मा शो-2" से छोटे पर्दे पर वापसी भी करने जा रहे हैं। यह शो एक बार फिर से सोनी टीवी पर ही प्रसारित किया जाएगा। कपिल के प्रशंसक इस शो का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
kapil sharma wedding ceremony the kapil sharma show cast reached
kapil sharma - फोटो : bollywoodlife
इसके लिए कपिल के घर (अमृतसर) को भी सजा दिया गया है और शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इससे पहले 10 दिसंबर को कपिल के घर मातारानी का जागरण हुआ था। आज होने वाली कपिल गिन्नी की शादी दो रिवाजों से होगी। पहले तो 12 दिसंबर को जालंधर में हिंदू रीति रिवाज और फिर 13 दिसंबर को सिख रीति रिवाज से ये शादी संपन्न होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed