{"_id":"619a3901817f4c7677479de8","slug":"karan-johar-getting-trolled-for-wearing-coat-with-logo-nearly-similar-to-pakistan-inter-services-intelligence-isi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: कोट पर बने लोगो के कारण ट्रोल हो रहे करण जौहर, यूजर बोले- पाकिस्तानी है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Social Media: कोट पर बने लोगो के कारण ट्रोल हो रहे करण जौहर, यूजर बोले- पाकिस्तानी है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 21 Nov 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ट्रोल किए जा रहे करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर यूजर्स को कब क्या पसंद आ जाए और किस बात पर आपत्ति हो जाए इसका कोई ठिकाना नहीं है। इसी तरह रविवार को ट्विटर पर अचानक करण जौहर ट्रेंड करने लगे। लोगों ने उन्हें उनके कोट के कारण ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल उनके कोट पर किसी जानवर की तस्वीर वाला एक लोगो बना हुआ था, जिसे कुछ लोगों ने पाकिस्तानी एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लोगो के साथ कंपेयर करना शुरू कर दिया।
2 of 5
IFFI में अनुराग ठाकुर और करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा कि करण जौहर ने इस अजीबोगरीब डिजाइन वाला कोट पहना है जो पाकिस्तान आईएसआई से मिलता-जुलता है। ऐसे कपड़े उन्होंने एक ऐसे कार्यक्रम में पहने हैं जहां वो केंद्रीय मंत्री के साथ मंच साझा कर रहे हैं। करण इतनी सारी फिल्में बना चुके हैं जिसमें पाकिस्तान के बारे में दिखाया गया है। इसके बावजूद वह इस लोगो से अनभिज्ञ कैसे रह सकते हैं।
3 of 5
करण जौहर
एक अन्य यूजर ने इसके जवाब में लिखा कि एलेन सॉली का लोगो भी इससे काफी मिलता जुलता है। तुम उसे भी पाकिस्तानी ब्रांड कहोगे क्या? काम की बात करो बेकार की नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : Insatagram- @karanjohar
एक यूजर ने तो इसी बीच फिरकी लेनी शुरू कर दी। उसने लोगो में बने जानवर को बकरी बताते हुए कहा कि दोनों लोगो की बकरियों की दाढ़ी में अंतर है! आईएसआई वाली बकरी की दाढ़ी है और करण वाली की नहीं है!
विज्ञापन
5 of 5
karan johar
- फोटो : Social Media
बता दें कि गोवा में इन दिनों 52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव चल रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गोवा सरकार के संयुक्त तत्वाधान में इसका आयोजन किया गया है। इसी कार्यक्रम में करण जौहर ने वह कोट पहना हुआ था जिसे लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं। इसमें मंच पर उनके साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।