फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण की पार्टी पर सवाल उठाकर ट्रोल हुए विधायक बोले-'सितारों के पाखंड का पर्दाफाश जरूर करूंगा'

Fri, 02 Aug 2019 12:05 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 02 Aug 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
karan johar house party row manjinder sirsa demand fir and dope test
malaika arora - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर की हाउस पार्टी में पहुंचे कई बड़े सितारों का एक वीडियो सामने आने के बाद खूब बवाल हो रहा है। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और विक्की कौशल से जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। वीडियो में सभी स्टार्स के हाव भाव थोड़े से अलग दिख रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने कहा कि सभी सेलेब ड्रग्स के नशे में हैं । विधायक लगातार इस मामले पर मोर्चा खोले हुए हैं।

karan johar house party row manjinder sirsa demand fir and dope test
Manjinder Singh Sirsa - फोटो : Social Media

मनजिंदर सिरसा के आरोप लगाने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और सोशल मीडिया यूजर्स उन पर भड़क गए और बिना सबूत के गलत आरोप लगाने की बात कही। एक यूजर ने ट्विटर पर सिरसा को लिखा कि उन्हें क्या फर्क पड़ता है कि करण जौहर की पार्टी में सिलेब्रिटीज ड्रग के नशे में चूर थे। 

karan johar house party row manjinder sirsa demand fir and dope test
vicky kaushal, ranbir kapoor - फोटो : social media

इस पर सिरसा ने जबाव देते हुए लिखा, 'चूंकि आप इन सेलेब्रिटीज के बचाव में आ रही हैं और इनके ड्रग के नशे में होने का समर्थन कर रहीं इसलिए हम सभी लोग इस पार्टी में मौजूद सभी गेस्ट से डोप टेस्ट कराने की रिक्वेस्ट करें और उसकी रिपोर्ट ट्विटर पर शेयर करें। प्लीज, मुझे इस डोप टेस्ट रिपोर्ट से गलत साबित करें।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar house party row manjinder sirsa demand fir and dope test
ranbir kapoor - फोटो : social media

इसके अलावा सिरसा ने मुंबई पुलिस ने इन स्टार्स के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। एक और ट्वीट में सिरसा ने लिखा- मैं एक कारण के लिए लड़ रहा हूं। नशे की लत वाले ये सितारे वास्तविक जीवन में एक गलत प्रवृत्ति स्थापित कर रहे हैं। स्क्रीन पर रहते हुए उन्होंने हमारे राज्य और वहां के युवाओं को बदनाम किया! मैं ट्रोलर्स से प्रभावित नहीं हूं। वे मुझे गाली देते रहते हैं। मैं इस मामले को अंत तक ले जाऊंगा और सितारों के पाखंड का पर्दाफाश करूंगा।'
 



 

 

विज्ञापन
karan johar house party row manjinder sirsa demand fir and dope test
मिलिंद देवड़ा - फोटो : ANI

बता दें कि मनजिंदर सिरसा के आरोपों को कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने बकवास कहते हुए उनसे माफी मांगने के लिए कहा है । उन्होंने लिखा, 'मेरी पत्नी भी इस पार्टी में मौजूद थीं । यहां किसी ने भी ड्रग्स नहीं ली थी । इसलिए झूठ बातें फैलाना और ऐसे लोगों को बदनाम करना बंद करें जिन्हें आप जानते तक नहीं । मुझे उम्मीद है कि आप हिम्मत जुटाएंगे और सामने आकर माफी मांगेंगे ।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed