बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके साथ ही वो कई बार अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों को अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। लेकिन इस बार करण जौहर ने सोशल मीडिया पर नहीं बल्कि एक शो के दौरान एक मजेदार किस्सा शेयर किया है।
करण जौहर को तीन बार शादी के लिए प्रपोज कर चुकी है ये एक्ट्रेस, हर बार जवाब मिला 'ना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, नेहा धूपिया के पॉडकास्ट 'नो फिल्टर नेहा' के पहले एपिसोड में करण जौहर पहुंचे थे। ऐसे में नेहा ने उनसे सवाल पूछा था कि 'आप मेरे से शादी क्यों नहीं करोगे?' इस सवाल के जवाब में करण ने कहा था, 'किसी भी एंगल से तुम मेरी टाइप की नहीं हो, और तुम्हारी बॉडी के बहुत सारे पार्ट्स मुझे आकर्षित नहीं करते हैं।' इसके बाद नेहा बताती हैं कि वो करण को तीन बार प्रपोज कर चुकी हैं, लेकिन हर बार करण ने उन्हें मना कर दिया था।
इसके अलावा करण जौहर ने एक और किस्से के बारे में बताते हुए कहा था, '1998 में मैं आशीर्वाद अवॉर्ड्स में गया था। मैं स्टेज पर खड़ा था और मुझसे उस वक्त मुझे कहा गया था कि आपको बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिलेगा। मुझे अवॉर्ड मिलने ही वाला था कि तभी ऑर्गेनाइजर कहने लगे कि अनीस भाई (अनीस बज्मी) आए हैं, अवॉर्ड अब उनको देना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने मुझे कह दिया कि आप जा सकते हैं और फिल्म 'प्यार तो होना ही था' के लिए अनीस बज्मी को अवॉर्ड दे दिया गया।'
पिछले दिनों भी करण जौहर का एक किस्सा काफी सुर्खियों में था। बता दें कि बतौर निर्देशक करण जौहर की पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' थी। इस फिल्म में करण ने कैमियो रोल के लिए सलमान खान को फिल्म में लिया था। करण जौहर सलमान से फिल्म में सूट पहनवाना चाहते थे लेकिन सलमान उन्हें टॉर्न जीन्स और टी-शर्ट पहन कर सीन करने का आइडिया देते हैं। इस पर करण उन्हें मना कर देते हैं लेकिन सलमान सूट के लिए राजी नहीं हुए। जिसके बाद करण फूट-फूट कर रोने लगते हैं और कहते हैं, 'प्लीज ये मेरी पहली फिल्म है, ऐसा मत करो।' इस पर सलमान कहते हैं, 'हां मैं पहन लूंगा तू परेशान मत हो। तू रोना मत मैं मार डालूंगा तुझे।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'तख्त' आने वाली है। इस फिल्म को लेकर पिछले दिनों चर्चा थी कि फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है और अब ये नहीं बनेगी। इन सभी अटकलों पर करण जौहर ने विराम लगाया और बताया कि फिल्म ‘तख्त’ पर काम अभी कुछ समय बाद शुरु करेंगें यानि इसे फिलहाल टाल दिया गया है लेकिन बंद नहीं किया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, अनिल कपूर, जान्हवी कपूर, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में होंगे।