फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शो के दौरान अपनी बात के चलते ट्रोल हो गईं थीं नेहा धूपिया, कहा- आज भी लोग मुझे उस बात के लिए...

Fri, 12 Feb 2021 07:05 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 12 Feb 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia opens up about online trolling, says she still gets trolled for her 'Adultery' comment
नेहा धूपिया - फोटो : Instagram

बॉलीवुड सितारों का आज के समय मे सोशल मीडिया पर ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। कभी अपने कमेंट्स के चलते तो कभी किसी तस्वीर को लेकर ही बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा आलोचना के शिकार हो जाते हैं। अभिनेत्री नेहा धूपिया बॉलीवुड की सबसे ज्यादा ट्रोलिंग का शिकार होने वाली हस्तियों में से एक हैं। नेहा ने अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि रियलिटी शो 'रोडीज 'के दौरान उनकी कही गई बातों के लिए आज भी लोग उन पर निशाना साधते हैं।

Neha Dhupia opens up about online trolling, says she still gets trolled for her 'Adultery' comment
नेहा धूपिया - फोटो : Instagram

'रोडीज' में नेहा धूपिया ने औरतों के साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ अपनी बात रखी थी। उन्होंने एक प्रतियोगी को जवाब देते हुए कहा था कि, 'ये लड़की की इच्छा है कि वो एक लड़के के साथ घूमना चाहती है या 5 लड़कों के साथ। इसके लिए उस पर हाथ उठाना गलत है'। नेहा के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। 

Neha Dhupia opens up about online trolling, says she still gets trolled for her 'Adultery' comment
नेहा धूपिया - फोटो : Instagram

अपने इस अनुभव के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा कि, 'ये बात हैरान करती है कि लोग कितनी आसानी से किसी को ऑनलाइन धमकी दे देते हैं या खराब बातें बोल देते हैं। मुझे ये समझ नहीं आता कि ट्रोलर्स कैसे किसी दूसरी की पत्नी और बेटी को ऑनलाइन गाली देते हैं और फिर अपने परिवार के साथ आराम से खाना खाते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia opens up about online trolling, says she still gets trolled for her 'Adultery' comment
नेहा धूपिया        - फोटो : instagram/nehadhupia

आगे नेहा ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि मैं इन सारी बातों को अपने तरीके से संभालती हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता ये सही है। अगर इसे बड़े तौर पर देखें तो ये एक तरह का भावनात्मक शोषण है जो कि सही नहीं है'। 'रोडीज रिवोल्यूशन' की बात करते हुए एक इंटरव्यू में नेहा ने कहा कि, 'उस शो की हर बात मुझे पसंद है। शो को रोडीज रिवोल्यूशन नाम दिया गया जहां आप कुछ बड़े बदलाव लाने के बारे में सोचते हैं'।

विज्ञापन
Neha Dhupia opens up about online trolling, says she still gets trolled for her 'Adultery' comment
नेहा धूपिया

नेहा ने कहा कि, 'टीवी पर काम करते समय आप कई बार ऐसी बातें बोल जाते हैं जिसके बारे में आप दृढ़ता से महसूस करते हैं और फिर इस तरह की एक घटना हो जाती है जैसी मेरे साथ हुई। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैंने जो बात कही थी उसका सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा ही लाइमलाइट में आ गया जबकि मेरी पूरी बात ये थी कि किसी भी सूरत में  घरेलू हिंसा को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए। वहीं मेरी सिर्फ आधी बातों पर ही ध्यान दिया गया और इसके लिए मुझे ट्रोल किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed