फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'स्टूडेंट' बने टाइगर श्रॉफ का करण जौहर ने शेयर किया वीडियो, कुछ इस तरह से फिल्म में मचाएंगे धमाल

Fri, 04 May 2018 12:39 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar shared Tiger Shroff video from the film Student of the Year 2
Tiger Shroff
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है। हर कोई इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 'बागी 2' की सफलता के बाद से ही टाइगर श्रॉफ के सितारे बुलंदियों पर हैं। ऐसे में फैंस के एक्साइटमेंट को और बढा़ने के लिए फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें टाइगर बेहतरीन डांस मूव्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Karan Johar shared Tiger Shroff video from the film Student of the Year 2
Tiger Shroff
इस प्रमोशनल वीडियो को करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में टाइगर के पैरों पर फोकस किया गया है, जो आपका दिल जीत लेगा। इसके बाद धीरे-धीरे वीडियो आगे बढ़ता है और बड़े से ग्राउंड में टाइगर अकेले डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह ग्राउंड सेंट टेरेसा स्कूल का है।
 

 

SOTY2!!!! @tigerjackieshroff @punitdmalhotra

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

 
Karan Johar shared Tiger Shroff video from the film Student of the Year 2
Karan Johar
इस वीडियो में आपको 'सॉटी 2' यानि कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' लिखा हुआ दिखाई देगा। करण जौहर के इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। टाइगर के इस वीडियो को देखकर इतना तो अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म में कॉलेज की मस्ती के साथ-साथ डांस का तड़का देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar shared Tiger Shroff video from the film Student of the Year 2
student of the year 2
इस फिल्म में टाइगर के अलावा अनन्या पांडे और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। यह फिल्म साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा केमियो करेंगे। हालांकि इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Karan Johar shared Tiger Shroff video from the film Student of the Year 2
tiger shroff
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2'  के बाद टाइगर श्रॉफ की झोली में कई बड़े बजट की फिल्में हैं।  इसके बाद टाइगर ऋतिक रोशन और वाणी कपूर के साथ अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। यह फिल्म यशराज बैनर के तले बनेगी जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। इससे पहले सिद्धार्थ बैंग बैंग, सलाम-नमस्ते और अंजाना-अंजानी डायरेक्ट कर चुके हैं।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed