सब्सक्राइब करें

Karan Johar: 'जब इंडस्ट्री के लोग ही...', अपना मजाक उड़ता देख दुखी हैं करण जौहर, सोशल मीडिया पर सुनाई खरी खोटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 06 May 2024 08:28 AM IST
सार

करण ने एक टीवी शो के एक कॉमेडियन को खराब कहा है। उन्होंने कहा कि वह कॉमेडियन को उनकी नकल करते देख परेशान थे। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा करते हुए इस मिमिक्री को खराब कहा है।

विज्ञापन
Karan Johar Slams Comedian after seeing him being made fun in show Shared disappointment note on Social Media
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्ममेकर करण जौहर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। करण सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी बात रखने के लिए वह सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। हाल ही में उन्होंने एक टीवी शो के एक कॉमेडियन को खराब कहा है। उन्होंने कहा कि वह कॉमेडियन को उनकी नकल करते देख परेशान थे। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा करते हुए इस मिमिक्री को खराब कहा है। उन्होंने कहा कि ट्रोलर्स से उन्हें इस तरह की उम्मीद थी, लेकिन इंडस्ट्री के लोगों से उन्हें ये उम्मीद नहीं थी। 

Trending Videos
Karan Johar Slams Comedian after seeing him being made fun in show Shared disappointment note on Social Media
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने अपने पोस्ट में बिना किसी शो या कॉमेडियन का नाम लिए निशाना साधा है। करण के इस पोस्ट को देखकर कई यूजर्स हैरान हैं। वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वह केतन सिंह के बारे में बात कर रहे हैं। केतन ने सोनी टीवी के शो 'मैडनेस मचाएंगे- इंडिया को हंसाएंगे' में उनकी मिमिक्री की थी।  

Game Changer: कुछ ऐसा रहेगा 'गेम चेंजर' के प्रमोशन का प्लान! जानें लोकसभा चुनाव 2024 का क्या है कनेक्शन?

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Slams Comedian after seeing him being made fun in show Shared disappointment note on Social Media
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण ने अपने नोट में लिखा, 'मैं अपनी मां के साथ बैठकर टेलीविजन देख रहा था और मैंने एक प्रतिष्ठित चैनल पर एक रियलिटी कॉमेडी शो का प्रोमो देखा। एक कॉमिक बेहद खराब तरीके से मेरी नकल कर रहा था। मैं ट्रोल्स और अंजान लोगों से यही उम्मीद करता हूं, लेकिन जब आपकी अपनी इंडस्ट्री किसी ऐसे व्यक्ति का अनादर कर सकती है, जो 25 वर्षों से अधिक समय से बिजनेस कर रहा है। यह इस समय के बारे में बहुत कुछ बताता है, जिसमें हम रह रहे हैं। इससे मुझे गुस्सा भी नहीं आता, बस दुख होता है।'

Karan Johar Slams Comedian after seeing him being made fun in show Shared disappointment note on Social Media
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

उनका ये नोट हाल ही में सोनी टीवी औ उसके इंस्टाग्राम पर साझा किए गए हालिया प्रोमो को लेकर है। शो के प्रोमो में केतन ने करण की मिमिक्री की है। वह उनके शो कॉफी विद करण को आड़े हाथ लेते दिखाई दिए हैं। कॉमेडी शो में केतन करण के शो को 'टॉफी विद चूरन' कहते हुए मजाक बनाया है। 

विज्ञापन
Karan Johar Slams Comedian after seeing him being made fun in show Shared disappointment note on Social Media
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

केतन शो में करण पर कई स्टार किड्स को लॉन्च करने को लेकर निशाना साधा है। इसके साथ ही करण जौहर की डांस करने की आदत का भी मजाक उड़ाया है। इस शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरेशी जज कर रही हैं।  

'मैदान' की कमाई में उछाल, फेल हुई 'रुसलान', जानें BMCM का हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed