कोरोना वायरस ने सोमवार को 48 साल के हुए निर्माता और निर्देशक करण जौहर के घर भी दस्तक दे दी। उनके घर में काम करने वाले दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसकी सूचना मिलने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उनके घर और आसपास के इलाके को डिसइनफेक्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
करण जौहर के घर कोरोना की दस्तक, दो कर्मचारियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद गए क्वारंटीन में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने खुद इस मामले की जानकारी सार्वजनिक करते हुए बताया कि जैसे ही उन्हें इन लोगों में कोरोना के लक्षण दिखे, इन दोनों को इमारत में ही बने क्वारंटीन सेंटर में अलग कर दिया गया। इमारत में इसके बाद धुआं छोड़ा गया है और बीएमसी कर्मचारियों ने इसे विषाणु रहित करने की बाकी कार्रवाई भी की है।
धर्मा प्रोडक्शंस के मालिक करण जौहर ने ये भी जानकारी दी कि उनके घर के बाकी लोग स्वस्थ और सुरक्षित हैं। परिवार के सभी लोगों ने सोमवार की सुबह ही अपने स्वैब टेस्ट कराए और सबके नतीजे नेगेटिव आए हैं। इसके बावजूद करण जौहर ने कहा कि उनके परिवार के सभी लोग अगले 14 दिन तक सेल्फ क्वारंटीन में रहेंगे। इससे पहले फिल्म निर्माता बोनी कपूर के घर पर काम करने वाले तीन कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
— Karan Johar (@karanjohar) May 25, 2020
बता दें कि आज ही करण अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैंस और बॉलीवुड के सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे चुके हैं। आलिया भट्ट ने करण को इस खास मौके पर अलग अंदाज में बधाई दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से करण जौहर की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें दोस्त, पिता और परिवार की तरह बताया।
A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on
बता दें करण जौहर ने निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत फिल्म कुछ कुछ होता है से की थी। इसके बाद उन्होंने कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, माई नेम इज खान जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया। इसके अलावा वो कई फिल्मों के निर्माता भी हैं।
ईद पर शेरा ने साझा की सलमान खान के साथ तस्वीर, लिखा- मेरी ईद मालिक के बिना...'