करण जौहर इन दिनों अपने पुराने वीडियो को सुर्खियों में बने हुए हैं। जब करण जौहर ने इस बात का खुद खुलासा किया था कि वह अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहते थे। इस वीडियो के दोबारा सामने आने के बाद कई फिल्मी सितारों ने करण जौहर पर निशाना साधा और उनको खूब भला-बुरा कहा है। कंगना रणौत ने तो करण जौहर को चाचा चौधरी तक बता दिया है। वहीं अब करण का एक और वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वह कॉफी विद करण में प्रियंका चोपड़ा के साथ शामिल हुईं और उन्होंने अनुष्का शर्मा के बारे में बात की। इस वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस वीडियो देखने के बाद खुश नजर नहीं आ रहे हैं।
Karan Johar: अनुष्का को लेकर जब दीपिका पादुकोण से बोले कारण जौहर, दोस्ती पर ऐसा कमेंट सुन नहीं होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल हो रहा वीडियो करण जौहर के साल 2013 के कॉफी विद करण का एक एपिसोड है। इस एपिसोड में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा एकसाथ शामिल हुई थीं। बातचीत के दौरान, दीपिका करण से कहती हैं, 'यह एक धारणा है कि एक्टर्स एक दूसरे के बराबर नहीं हो सकते और दोस्त नहीं हो सकते।' तब करण कहते हैं, वास्तव में आपके पास कौन है?" तब दीपिका ने उन्हें बताया कि उनकी अनुष्का और कटरीना कैफ के साथ वह फ्रेंडली रही हैं।
इसे भी पढ़ें- AK62: अजित कुमार की फिल्म AK62 से हटाए जाने पर छलका निर्देशक विग्नेश शिवन का दर्द, कहा- मैं निराश हूं
तब करण ने चुटकी लेते हुए कहा, 'आप अनुष्का के साथ फ्रेंडली हैं, मैं सच में यह बात सुनकर चौंक गया। करण ने दोबारा पूछा, आप किसके साथ फ्रेंडली हैं? तब दीपिका कहती हैं, 'मेरा दिमाग ठीक है और मुझे पता है...'। उन्हें बीच में टोकते हुए करण कहते हैं, 'अगर आपको लगता है कि आप अनुष्का शर्मा की दोस्त हैं, तो आप निश्चित रूप से एक आभासी दुनिया में रह रही हैं।' शो में, करण ने दीपिका से यह भी पूछा कि क्या उन्हें बुरा लगा जब निर्देशक ने उन्हें उनके पहले के काम के लिए 'नॉन-परफॉर्मर' कहा और दीपिका ने इससे इनकार किया।
करण जौहर की बात करें तो हाल ही में उनका पुराना वीडियो चर्चा में बना हुआ है, जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करने की बात कही थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद अपूर्व असरानी ने वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'करण जौहर ने भले ही मजाक में कहा है लेकिन मुझे यकीन है कि इनसाइडर-आउटसाइडर डिबेट शुरू करने के लिए सही पॉइंट है।'
वहीं इस बारे में विवेक अग्निहोत्री ने कहा, 'किसी का करियर बनाना और बिगाड़ना ही कुछ लोगों का शौक होता है। अगर बॉलीवुड गटर में है तो सिर्फ कुछ लोगों की गंदी राजनीति की वजह से है, जो वो बाहर से आए टैलेंटेड लोगों के खिलाफ करते हैं।'